ब्रेकिंग बाराबंकी–
एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) उत्तर प्रदेश और उन्नाव पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 108.410 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये), एक अर्टिका कार, दो एंड्रॉयड मोबाइल, एक एप्पल आईफोन और 5,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।
गिरफ्तारी 19 फरवरी 2026 को उन्नाव जनपद में केनझार रोड पर की गई।
आरोपियों के खिलाफ थाना उन्नाव में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रयागराज निवासी एक व्यक्ति से थोक में गांजा खरीदकर फुटकर में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
कार्रवाई एएनटीएफ बाराबंकी टीम व उन्नाव पुलिस के संयुक्त प्रयास से की गई।








