गरीब परिवार की बेटी की  शादी के लिए आगे आए नगरपालिका मंझनपुर अध्यक्ष 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

24 फरवरी को अमरावती की बारात आनी है। शुक्रवार को तिलक जाना था। जिस घर में ढोलक की थाप और बधाई गीत गूंजने चाहिए थे, वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। टेनशाह आलमाबाद गांव की गुड्डी के आंगन में खुशी की जगह चिंता ने डेरा डाल रखा था। घर में अन्न का दाना तक नहीं था और बेटी की शादी सिर पर खड़ी थी।_

पति राकेश गौतम की मौत के बाद दो बेटों और दो बेटियों की जिम्मेदारी गुड्डी के कंधों पर आ गई। बड़ा बेटा पैर टूटने के कारण काम करने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करने वाली गुड्डी ने बड़ी हिम्मत जुटाकर बेटी अमरावती की शादी गढ़वा गौहानी में तय की। लेकिन जैसे-जैसे तिलक और बारात की तारीख नजदीक आई, आर्थिक तंगी ने उसे भीतर तक तोड़ दिया।_

_जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो गुरुवार को वह मदद की आस लेकर मंझनपुर कोतवाली पहुंच गई। अपनी व्यथा सुनाते हुए उसकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी एक मां की बेबसी देख भावुक हो उठे। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मामले को गंभीरता से लिया और उसे नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष के पास भेजा।_

_मामला सामने आते ही अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने शुक्रवार को स्वयं गांव पहुंचकर परिवार की स्थिति का जायजा लिया। सूना आंगन, टूटी चारपाई और उदास चेहरों को देखकर माहौल गमगीन हो गया। उन्होंने तत्काल 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही तिलक समारोह में कन्या पक्ष की ओर से दी जाने वाली आवश्यक सामग्री की भी व्यवस्था कर स्वयं बेटी के घर पहुंचकर सहयोग सौंपा।

_अध्यक्ष की इस पहल से गांव में चर्चा का माहौल है। मदद मिलते ही गुड्डी के चेहरे पर राहत साफ झलकने लगी। अब घर में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां पहले सन्नाटा था, वहां अब रिश्तेदारों की आवाजाही और तैयारियों की हलचल दिखाई देने लगी है।_

_एक मां की आंखों में अब चिंता नहीं, बल्कि बेटी की विदाई का सुकून है। अमरावती की शादी अब केवल एक पारिवारिक समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदना और सहयोग की मिसाल बन गई है जहां जरूरत के वक्त बढ़ा एक हाथ किसी की जिंदगी में रोशनी भर गया।_

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे