जिलाधिकारी ने यू.पी. बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, सुचितापूर्ण, पारदर्शी व सकुशल सम्पन्न कराने के दिए निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने उदयन सभागार में यू.पी. बोर्ड परीक्षा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जोनल/सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यू.पी. बोर्ड परीक्षा-2026 को गम्भीरता से लिया जाय। बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। इस परीक्षा को नकलविहीन, सुचितापूर्ण, पारदर्शी व सकुशल सम्पन्न कराई जाय। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। परीक्षा कक्ष में सी.सी.टी.वी. की क्रियाशीलता सुनिश्चित कर लिया जा। कोई भी बाहरी व्यक्ति केन्द्र में प्रवेश न करने पाए। केन्द्र के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने पाए। सभी सम्बन्धित अधिकारियों/कार्मिको का मोबाइल अपने पास अवश्य रखा जाय। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल अवगत कराई जाय।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराई जाय। कहीं पर भी नकल की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल अवगत कराई जाय। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराई जाय। किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि यू.पी. बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी, 2026 से 12 मार्च, 2026 तक 02 पालियां में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा 08ः30 बजे से 11ः45 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 02 बजे से 05ः15 बजे तक होगी। जनपद में 80 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जनपद में यू.पी. बोर्ड परीक्षा में कुल 45687 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें हाईस्कूल में 24187 एवं इंटरमीडिएट में 21500 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में 06 सचल दल का गठन किया गया है। 80 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 03 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, सभी उप जिलाधिकारीगण एवं क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे