घर के बाहर खड़े दो ई रिक्शा को उठा ले गए चोर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के सिंघिया चौकी के बिसारा अंबेडकर नगर वार्ड नं एक से घर के बाहर खड़े दो ई रिक्शा को चोर उठा ले गए। सुबह जब मालिक नरेश कुमार सरोज एवं राकेश कुमार सोनकर को ई रिक्शा चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी गई। जानकारी करने पर पता चला कि नरेश का ई रिक्शा बिसारा टावर के पीछे महुवा की बाग मिला। इसमे की रिम समेत दो टायर, स्टेपनी, बैट्री एवं चार्जर गायब था। चोरों ने सामान खोलने के बाद ई रिक्शा पलटा दिया। जबकि राकेश के ई रिक्शा के डाला को मूरतगंज में बेंच दिया गया था। ग्रामीणों ने खोजबीन के बाद पता किया कि कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा पंडित गिरधारी लाल मेहता नगर वार्ड नं 5 का शातिर चोर साहिल बाल्मीकि ने अपने साथियों के साथ ई रिक्शा चोरी किया है। वह ई रिक्शा के पार्ट्स को दूसरे ई रिक्शा में लादकर बेचने के लिए भरवारी होते हुए मूरतगंज बाजार ले जा रहा है। भरवारी में गांव के लोगों ने पकड़ लिया लेकिन साहिल उन्हें चकमा देकर भागने लगा गांव के लोगों ने दौड़ा लिया। वह भागते हुए चमन्धा गांव पहुंच गया। वहीं पर उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि साहिल ने दशरथपुर गांव के रामरूप के ई रिक्शा की महीने भर पहले बैट्री खोल ले गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें