उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला अध्यक्ष बने डा० अरुण केसरवानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी– उत्तर प्रदेश प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सांविदा कर्मचारी संघ( रजिस्टर्ड) के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह ने चिकित्साधिकारी अरुण कुमार केशरवानी को जिलाध्यक्ष बनाया है संगठन ने पूर्व में कार्य कर रहे हैं कार्यकारिणी सदस्य एवं अध्यक्ष से सलाह मशविरा करते हुए पूर्व अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह एवं मंडल अध्यक्ष अवनीश मिश्रा सहित समस्त कमेटी सदस्यों से राय लेने के बाद कमेटी के प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती के द्वारा डॉक्टर अरुण केसरवानी को संघ के सहयोग से किए गए कार्यो की सराहना भी की है प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती का मानना है कि आज के चिकित्सा कर्मियों को को अपने दायित्यों का निर्वहन करने में लापरवाही नही करनी चाहिए क्योंकि चिकित्सा कर्मी समाज का विशेष अंग है उसका दर्जा सर्वोपरि है अपने दायित्वों के साथ चिकित्सको चिकित्सकों को अपने संगठन के समस्त चिकित्सा कर्मियों के हक का भी ध्यान रखने की जरूरत हैं इस कार्य में डा० अरुण की सहभागिता काफी अच्छी है जिसे देखते हुए संघ ने जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मी संघ के मंडल अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने बातचीत में बताया कि संघ और समाज के जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे । क्योंकि समाज मे किए गए कार्य से ही व्यक्ति महान बन सकता है । डॉ अरुण केसरवानी ने कहा कि आने वाले समय में कार्यकारिणी को विद्वत रूप से विस्तार पूर्वक बढ़ाने के लिए ब्लॉक और जिले लेवल पर चुनाव किए जाएंगे जिस की कमेटी मजबूत एवं संविदा कर्मियों के हक की लड़ाई लड़ सके समाज सेवा में अपना पूर्ण सहयोग देने वाले डॉक्टर अरुण केसरवानी के जिला अध्यक्ष बनने पर चिकित्सा विभाग में खुशी का माहौल है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें