प्रयागराज। धूमनगंज पीएमएस ग्राउंड में वॉरियर्स कप का चौथा मैच आज ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार रेलवे और ऑलमाइटी इलेवन के बीच खेला गया जिसमें ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार रेलवे ने ऑलमाइटी इलेवन को 28 रनों से शिकस्त दी।
ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार के कप्तान महेंद्र गुप्ता ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनकी टीम निर्धारित 20 ओवर में 192 रन 8 विकेट के नुकसान पर बनाए। जिसमें अर्पित केसरवानी 38 रन , अनुज शुक्ला ने 27 रन ,अब्दुल बारी ने 35 रन, प्रेम कुमार ने 24 रन ,अमित कुमार 12 व अरुण सिंह ने 12 रन बनाए , वहीं ऑलमाइटी इलेवन की तरफ से धर्मेंद्र कुमार को दो विकेट ,शैलेंद्र यादव ने 2 विकेट मनोज कुमार ने दो विकेट और आदित्य त्रिपाठी ने एक विकेट हासिल किया।
192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑलमाइटी इलेवन की टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही आलोक भूषण त्रिपाठी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की जिन्होंने 8 गेंद पर 17 रन बनाए वहीं मनोज यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की तथा 36 गेंदों पर तीन छक्के और 11चौकों की मदद से 75 रन बनाए एक समय ऐसा लग रहा था कि ऑलमाइटी इलेवन आसानी के साथ इस मुकाबले को जीत जाएगी लेकिन मनोज कुमार के रन आउट होने के पश्चात लड़खड़ाकर गई। बाकी बल्लेबाज अभिषेक सिंह 22 रन ,सत्य प्रकाश 16 रन, सुरजीत आठ रन के सहयोग से ऑलमाइटी x1 टीम 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । रेलवे की तरफ से मोहम्मद आदिल ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किया जिसके लिए उन्हें मैंन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया, चितरंजन ने दो विकेट राजेश सिंह ने एक विकेट अवनीश एक विकेट महेंद्र गुप्ता ने भी एक विकेट हासिल किया। इस प्रकार से ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार रेलवे ने इस मुकाबले को जीत लिया। वॉरियर्स कप के आयोजक सुशील तिवारी ने बताया कि अगला मैच ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार रेलवे और कौशाम्बी वॉरियर्स के बिच शनिवार को खेला जायेगा।









