सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत 120 वाहन चालकों के नेत्र की जांच की गई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

*कौशाम्बी।* सड़़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग की ओर से सिराथू तहसील क्षेत्र के सैनी बस अड्डा परिसर में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। एआरटीओ की अगुवाई में जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात के प्रति जागरूक किया गया साथ ही 120 ड्राइवरों के नेत्र का परीक्षण कर उचित सलाह दी गई।सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित जागरूकता शिविर में एआरटीओ तारकेश्वर मल्य ने कहा कि सड़क दुर्घटना के खतरे को कम किया जा सकता है चालक परिचालकों से यातायात नियमों की अनुपालना करने और ओवर स्पीड से वाहन न चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से लगभग 58 प्रतिशत मौत हो रही है। यातायात के नियमों के पालन से इसको भी कम किया जा सकता है। कहा कि जिला प्रशासन समेत विभिन्न विभाग आपसी तालमेल से सड़़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कोई भी नागरिक आरटीओ विभाग, रोड़वेज विभाग, पुलिस विभाग, तहसील, पंचायत विभाग व अटल सेवा केंद्रों में सड़क सुरक्षा से जुड़ी शिकायत या सुझाव दे सकता है। नेत्र शिविर में सुनील कुमार साहू, महेश प्रसाद, सुरेंद्र सोनकर, अहमद अली, ताराचंद, रामलाल, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, इरशाद, अशफाक, हेमराज, विजय पांडेय, आशीष केसरवानी, आदि के आंखों की जांच की गई।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें