सौरई बुजुर्ग में अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी पूर्ण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी

परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही है। जिसके क्रम में कड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग के परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा को लेकर बच्चों व शिक्षकों में काफी उत्साह है। हालांकि प्राथमिक कक्षाओं की पहले दिन मौखिक परीक्षाएं और उच्च प्राथमिक कक्षाओं में लिखित परीक्षाओं का आयोजन होना है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय साहू ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए विद्यालय स्तर सभी तैयारियां पूर्ण है। बच्चों को इसके लिए समय सारिणी लिखा दी गई है और परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी उपलब्ध करा दी गई। इसके लिए बच्चों के अभिभावकों को भी जानकारी दे दी गई है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि परीक्षा को लेकर बच्चे बहुत ही उत्साहित है। परीक्षा में आने वाले सभी विषयों का अभ्यास शिक्षकों के द्वारा लगातार कराया गया है। वर्तमान में चल रही एस आई आर का काम स्कूल से बी एल ओ के रूप में कार्य रहे शिक्षकों का काम पूर्ण हो गया है। कुछ मतदाताओं की मैपिंग का कार्य अवशेष है जिसे परीक्षा के बाद सकुशल पूर्ण करा लिया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें