उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से से मिले हीरालाल, दिव्यांग कल्याण योजनाओं पर हुई वार्ता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*कौशाम्बी*। भारतीय जनता पार्टी के दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश के सह-संयोजक हीरालाल ने सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाक़ात के दौरान संगठन से लेकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर सार्थक वार्ता हुई।हीरालाल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने एसआईआर में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह मजबूत और नियंत्रित है, जिसका लाभ हर नागरिक को मिल रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आम जनता के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। आगे कहा की 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गरीब व जरुरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। दिव्यांगों के मुद्दे पर बातचीत करते हुए हीरालाल ने कहा कि प्रदेश में दिव्यांगजन कल्याण के लिए ट्राई-साइकिल सहित कई उपकरणों का वितरण लगातार किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनें और मुख्यधारा में आगे बढ़ें।हीरालाल ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें