यूरिया की किल्लत से परेशान किसानो का समिति में प्रदर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को यूरिया खाद की किल्लत से किसानो को हो रही दिक्कत को लेकर किसान नेता अजय सोनी की अगुवाई में सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द में प्रदर्शन किया गया और किसानो की रबी की फसलों की बुवाई के लिए समितियों से यूरिया खाद उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई। जल्द मांगे न पूरी होने पर कार्यालय मंझनपुर घेराव की बात कही गई।

इस अवसर पर किसानो से वार्ता करते हुए किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि समितियों से यूरिया न मिलने के कारण किसान बुवाई नही कर पा रहा है। आगे कहा कि मेरे द्वारा जिला पंचायत की सदन में समितियों से किसानो को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई थी लेकिन आज तक साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द से किसानो को यूरिया खाद प्राप्त नहीं हो रही है जिससे सीमावर्ती गांवों के हजारों किसान परेशान है। इसी के साथ अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी और सहकारिता विभाग से मांग उठाई है कि जल्द से जल्द साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द समेत जिले की प्रत्येक समिति से किसानो को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए अन्यथा जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव किया जायेगा। इस अवसर पर राजू सिंह पटेल, संदीप साहू, हीरालाल गौतम, बृजेश सिंह, राम सुरेमन पाल, विमल सिंह, नौशाद अली आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें