ये है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी, डॉलर-पाउंड भरते हैं इसके आगे पानी! कैसे मिली इसे इतनी ताकत?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



 

सबसे महंगी करेंसी के मामले में किसी भी पश्चिम देश से कही आगे हैं खाड़ी प्रदेश. इनकी करेंसी के मजबूत होने की मुख्य वजह कच्चा तेल और नैचुरल गैस का भंडार है. आइए जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी करेंसी के बारे में जिनके आगे डॉलर और पाउंड पानी भरते हैं. (Canva) कुवैती दिनार दुनिया की सबसे महंगी करेंसी है. इसकी वैल्यू को समझने के लिए इसे रूपये के संदर्भ में समझना होगा. 1 कुवैती दिनार में अभी करीब 267 रुपये खरीदे जा सकते हैं. यह एक्सचेंज रेट लगातार बदलता रहता है. इसकी डॉलर से तुलना करें तो 1 कुवैती दिनार से आप 3.25 डॉलर खरीद सकते हैं. कुवैत सबसे बड़े तेल निर्यातकों में से एक है. यहां की दूसरी सबसे बड़ी इंडस्ट्री स्टील मैन्युफैक्चरिंग है. कुवैत की करीब आधी जीडीपी तेल पर आधारित है. (Canva) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बहरीनी दिनार है. एक बहरीनी दिनार से 217 रुपये और 2.65 डॉलर खरीदे जा सकते हैं. यहां की अर्थव्यवस्था भी ऑयल और गैस पर निर्भर है. इसके अलावा ये बैंकिंग सेवाओं के लिए भी जाना जाता है. हालांकि, सरकार का सबसे अधिक रेवेन्यू करीब 85 फीसदी तेल से ही आता है. (Canva) ओमानी रियाल इस सूची में तीसरे स्थान पर है. यह भी एक खाड़ी प्रदेश और पश्चिमी एशिया का हिस्सा है. यहां की इकोनॉमी भी मुख्य रूप से नैचुरल गैस और कच्चे तेल पर आधारित है. सरकार का 85 फीसदी तक राजस्व तेल और गैस से ही आता है. 1 ओमीनी रियाल में 214 रुपये और 2.60 डॉलर खरीदे जा सकते हैं. (Canva) जॉर्डन का दीनार दुनिया की चौथी सबसे महंगी करेंसी है. एक पश्चिम एशिया का एक देश है जो जॉर्डन नहीं के किनारे बसा हुआ है. हालांकि, यह देश आर्थिक रूप से उतना मजबूत नहीं है. इसे अतंरराष्ट्रीय संस्थानों से काफी सहायता मिलती है. इसके अलावा दुनियाभर में फैले जॉर्डन के लोग यहां फॉरेन एक्सचेंज के प्रवाह में मदद करते हैं. ट्रेड और फाइनेंस यहां की आय मुख्य स्रोत है. 1 जॉर्डने दिनार में 115.52 रुपये खरदी जा सकते हैं. (Canva) पांचवे स्थान पर पाउंड स्टरलिंग है. यह यूके की करेंसी है. यूके यूरोपीय महाद्वीप में स्थित है. इसमें कुल 4 देश हैं. इंग्लैंड, नॉर्थन आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड. 1 यूके पाउंट स्टर्लिंग में 102 रुपये खरीदे जा सकते हैं. यूके को 4 देशों के राजनीतिक संगठन के रूप में समझा जा सकता है जिस पर इंग्लैंड के महाराज का शासन है. यूके की कमाई का मुख्य साधन सेवा क्षेत्र है जिसमें फाइनेंस, रिटेल, मनोरंजन और पर्यटन शामिल हैं. (Canva)

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें