पृथ्वी शॉ के लिए सपना गिल ने रचा था चक्रव्यूह! अब खुला राज, कोर्ट में पुलिस ने क्या कहा?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पृथ्वी शॉ पर सपना गिल द्वारा लगे थे गंभीर आरोप.
सपना गिल के द्वारा पृथ्वी शॉ पर दर्ज हुआ था केस.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए पिछले कुछ साल उम्मीद के मुताबिक नहीं गुजरे हैं. वहीं, जब बात नए साल यानि 2023 की आई तो शुरू में ही वह करियर के अहम मोड़ पर एक शर्मनाक घटना का शिकार हो गए. फरवरी में पृथ्वी शॉ और एक वीडियो इनफ्लूएंसर सपना गिल के साथ झड़प सामने आई थी. वहीं, कुछ वीडियो भी तेजी से वायरल हुए जिसमें दोनों के बीच बहस होती नजर आई थी. एक तरफ पृथ्वी शॉ ने सपना के खिलाफ मामला दर्ज कराया दूसरी तरफ लड़की होने का फायदा उठाते हुए सपना द्वारा युवा क्रिकेटर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए थे. अब पुलिस की जांच के आधार पर सपना गिल के सभी आरोप झूठे साबित हुए हैं.

दरअसल, सपना गिल ने पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष यादव पर छेड़छाड़ और बैट से मारपीट करने के आरोप लगाते हुए एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत की. कार्यवाही न होने उन्होंने कोर्ट का रुख किया, लेकिन जब जांच अधिकारी कोर्ट में पहुंचे तो सपना गिल के आरोप बेबुनियाद साबित हुए. पुलिस ने जब अदालत को यह रिपोर्ट सौंपी तब सपना गिल के वकील अली आशिफ खान ने अदालत से कुछ अनुरोध किए. उन्होंने कथित विवाद पेश करने को कहा जिसे गिल के दोस्त ने फोन से रिकॉर्ड कर वायरल किया था. वहीं, अंत में उन्होंने बाहर हुई घटना की सीसीटीवी फुटेज की मांग कर दी. इसके बाद अदालत ने पुलिस से पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज मांगी और मामले को 28 जून तक के लिए स्थगित कर दिया है.

पुलिस की जांच पर क्या हुआ?

पुलिस ने पब के अंदर के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अदालत को बताया कि सपना और उनका दोस्त शोभित ठाकुर नशे में डांस कर रहे थे. सपना के दोस्त शोभित पृथ्वी का वीडियो बनाना चाहते थे जिसके लिए क्रिकेटर ने इजाजत नहीं दी और रोक दिया. पुलिस के मुताबिक फुटेज देखकर ऐसा नहीं लगता है पृथ्वी या उनके किसी दोस्त ने सपना के साथ छेड़छाड़ की थी. इसके अलावा कुछ लोगों के बयान भी लिए गए जिसमें साफ है कि शॉ या उनके साथियों ने सपना को गलत तरीके से छुआ भी नहीं है. जब बात आई एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर के सीसीटीवी की तो पता चला सपना हाथ में बेसबॉल का बैट लेकर पृथ्वी शॉ की कार का पीछा किया. इतना ही नहीं, सीआईएसएफ के अधिकारियों के बयान के चलते को देखते हुए भी सपना गिल गलत साबित हुईं.

WC Qualifiers: 4,6,4,6,6,4..सुपर ओवर में बाउंड्री का तूफान, विंडीज की उड़ी धज्जियां, मुश्किल में फंसी टीम

क्या था सीआईएफ अधिकारी का बयान?

सीआईएफ के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘उन्हें पब के बाहर झड़प की सूचना दी गई, वहां पहुंचकर देखा तो कार का शीशा टूटा हुआ था. रिपोर्ट की मानें तो कार चालक ने बताया कि पब के अंदर बहस छिड़ गई और मैनेजर ने उन्हें वहां से चले जाने के लिए कह दिया. वह एफआईआर दर्ज कराना चाहता था. अधिकारी ने देखा तो महिला हाथ में बेसबॉल बैट पकड़े हुए नजर आई. जब उसके दोस्त ने पुलिस के आने की भनक लगी तो उसने हाथ से बैट छीन लिया. सीआईएसएफ के अधिकारी के बयान का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया कि वहां कोई भी पुरुष महिला के साथ मारपीट नहीं कर रहा था.’

Tags: Prithvi Shaw, Team india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें