international Yoga class from Rewa, yog Guru ramanand teaches difficult yoga easily – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशुतोष तिवारी/रीवा. रामानंद सक्सेना, एक योग प्रशिक्षक, उत्तरप्रदेश के औरैया जिले के निवासी हैं. उन्होंने हमेशा यही मान्यता रखी है कि मेहनत और लगन से किया गया कोई भी कार्य सफलता अवश्य प्राप्त करता है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो. योग के क्षेत्र में भी यह सिद्धांत उनके लिए बिल्कुल फिट बैठता है. उन्होंने ऋषिकेश, उत्तराखंड में योग में मास्टर की डिग्री हासिल की है. इसके बाद, रामानंद ने मध्य प्रदेश के रीवा शहर में कठिनाईयों का सामना करते हुए कई योग शिविर आयोजित किए हैं. वहां पर उन्होंने अपनी योग ज्ञान और अनुभव को शिष्ट जनता के साथ साझा किया है. आज, रामानंद की पहचान एक बेहतर योग प्रशिक्षक के रूप में बन गई है, जो अपने सतत प्रयासों और समर्पण से लोगों को स्वस्थ और सुखी जीवन की ओर प्रेरित करते हैं.

रामानंद रीवा के लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का कार्य करते है और लोगों को योग से जोड़ते हैं. इसके लिए उन्होंने शहर के स्टेडियम, स्कूल और कॉलेज में कई शिविर लगाए. रामानंद कहते हैं की योग करने से मनुष्य की सारी बुराइयां दूर हो जाती है. युवाओं को नशे से बचाने के लिए भी योग कारगर है.

रामानंद बड़े- बड़े शहरों में जाकर लोगों को योग से जोड़ते है. रामानंद रीवा में रहकर ऑनलाइन इंटरनेशनल क्लास चलाते है. जिसके माध्यम से विदेश में बैठे लोगों को योग का प्रशिक्षण दे और वह आगे का करियर भी योग में ही बनाना चाहते हैं.

दो साल में लोगों को योग के लिए किया प्रेरित

दो साल के अंतराल में रामानंद ने अपनी मेहनत और लगन से लोगों को योग के प्रति आकर्षित करने में कामयाब हुए है. आज योग के लिए रामानंद से प्रशिक्षण लेने के लिए होड़ लगी रहती है. कठिन से कठिन योगासन करना बेहद आसानी से रामानंद लोगों को सीखा देते है. यही वजह है की लोग रामानंद से योग सीखना बेहद पसंद करते है.

Tags: Health, Latest hindi news, Local18, Madhyapradesh news, Yoga

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें