International group of agencies investigates loss of submersible carrying 5 people to the Titanic- टाइटन पनडुब्बी हादसे की जांच में कई इंटरनेशनल एजेंसियां जुटीं, धमाके की असली वजह आएगी सामने? – News18 हिंदी


बोस्टन. एजेंसियों का एक अंतरराष्ट्रीय समूह पर्यटकों को टाइटैनिक (Titanic) का मलबा दिखाने ले गई पनडुब्बी ‘टाइटन’ (Titan Submersible) में हुए विस्फोट के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहा है. इस पनडुब्बी में पांच लोग सवार थे, जिनकी इसमें विस्फोट होने से मौत हो गई. यूएस कोस्ट गार्ड, यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड, कनाडा के ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड, फ्रांसीसी समुद्री हताहत जांच बोर्ड और यूनाइटेड किंगडम मरीन एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्रांच के जांचकर्ता मिलकर 18 जून की दुर्घटना की जांच कर रहे हैं. कनाडा के अधिकारियों के समन्वय के साथ न्यूफाउंडलैंड के पोर्ट ऑफ सेंट जॉन में सबूत जुटाए जा रहे हैं.

यूएस कोस्ट गार्ड एवं एजेंसी के मुख्य अन्वेषक कैप्टन जेसन न्यूबॉयर ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उत्तरी अटलांटिक सागर के में समुद्र तल में खोज अभियान जारी है और उन्होंने दुर्घटना स्थल का मानचित्रण किया है. हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि जांच कब तक पूरी हो पाएगी. तटरक्षक बोर्ड जरूरत के हिसाब से अभियोजकों को सिफारिशें करेगा. अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने पिछले गुरुवार को घोषणा की थी कि पनडुब्बी का मलबा समुद्र तल पर टाइटैनिक जहाज के मलबे से करीब 488 मीटर दूर मिला. वहीं कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने शनिवार को कहा था कि उसने पनडुब्बी हादसे की जांच शुरू कर दी है.

Tags: Submarine, Submarines, World news, World news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More