सिर्फ लोहे के पीछे मत भागिए, कार ऐसी खरीदिए जो सोने दे चैन की नींद, ये हैं 5 कम मेंटेनेंस खर्च वाली कारें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कार का अधिक मेंटेनेंस खर्च परेशानी बन जाता है.
अधिक मेंटेनेंस खर्च से आपका बजट बिगड़ जाता है.
बाजार में कई लो मेंटेनेंस खर्च वाली कारें भी मौजूद हैं.

आज के समय में कार में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स, डिजाइन और परफॉर्मेंस ही जरूरी नहीं हैं, बल्कि कार का टेंशन फ्री होना भी बहुत जरूरी है. कार ऐसी होने चाहिए जो डिजाइन और फीचर्स के मामले में भी अच्छी ही और उसे मेंटेन करना भी आसान हो. कई बार तो लोग कार के लुक और फीचर्स से कम्प्रोमाइज कर लेते हैं, लेकिन मेंटेनेंस में कम खर्च के वजह से वह कार लोगों की पहली पसंद बन जाती है.

भारतीय बाजार में कई ऐसी कारें हैं जो लुक, परफॉर्मेंस और सेफ्टी में तो अच्छी हैं, लेकिन उनका रख रखाव महंगा है. ऐसी कारों का सर्विस कॉस्ट एक साधारण कार से दोगुना आता है. वहीं दूसरी ओर कई ऐसी कारें भी हैं जिन्हें मेंटेन करना कम खर्चीला है और लोग इन्हें कई सालों तक बिना परेशानी के चलाते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी कारों के बारे में जिनके मेंटेनेंस का खर्च बेहद कम है.

यह भी पढ़ें: Maruti इस सस्ती कार से ग्राहकों ने मुंह मोड़ा, टॉप से आ गई 13वें स्थान पर, कंपनी के इस फैसले का भुगत रही नुकसान

1. हुंडई ग्रैंड आई10 निओस
यह भारत में हुंडई की सबसे सस्ती हैचबैक है. किफायती होने इसका मेंटेनेंस पर खर्च भी बेहद कम है. अगर कार में कोई बड़ी खराबी न आए तो ग्रैंड आई10 निओस के रख रखाव में 5 साल में केवल 14,500 रुपये का खर्च आता है. हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की कीमत 5.43 – 8.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

2. मारुति ऑल्टो
मारुति ऑल्टो भारत में सबसे किफायती कार है. इसकी कीमत के अनुसार ही कंपनी ने इसके सर्विस कॉस्ट को भी कम रखा है. ऑल्टो की सर्विस के लिए ग्राहक को पांच साल में 16,938 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. वहीं इस कार के पार्ट्स भी काफी सस्ते आते हैं. ऑल्टो की कीमत 3.99-5.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

यह भी पढ़ें: बाइक में चौड़े टायर लगवाने पर ये होता है हाल, अगर आप भी लगवाने वाले हैं? तो पहले ये जान लें

3. रेनो क्विड
इंडियन मार्केट में रेनो क्विड मारुति ऑल्टो को टक्कर देती है. कंपनी ने ऑल्टो से मुकाबले में क्विड की सर्विस चार्ज को भी कम रखा है. अगर आप 5 साल तक इस कार को चलाते हैं, तो इसकी सर्विस के लिए आपको सिर्फ 11,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

4. टाटा टियागो
टाटा टियागो टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती कार है. कंपनी इसमें शानदार बिल्ड क्वालिटी देती है. कंपनी ने कार में अच्छी क्वालिटी के साथ मेंटेनेंस कॉस्ट को भी कंट्रोल में रखा है. 5 साल में इस कार पर सर्विस चार्ज 23,500 रुपये आता है. टाटा टियागो की कीमत 5.44 – 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

5. मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान के मेंटेनेंस का खर्च एक हैचबैक के बराबर है. इसके मेंटेनेंस में 5 साल में ग्राहक को केवल 18,000 रुपये से भी कम है. मारुति डिजायर की कीमत 6.24 – 9.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Tags: Auto News, Cars, Maruti Suzuki

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें