इंदौर के राजवाड़ा महल पर अब ₹5000 देकर करवा सकते हैं प्री वेडिंग फोटोशूट 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मेघा उपाध्याय/इंदौर. इंदौर का प्रसिद्ध स्मारक राजवाड़ा मरम्मत के बाद बेहद ही खूबसूरत और आकर्षित बन चुका है. अब यह स्मारक पर्यटक के साथ-साथ जिले के रहवासियों को भी मंत्रमुग्ध कर रहा है. फोटो और वीडियो बनाने के प्रतिबंध हटने के बाद अब स्थानीय लोग महल फोटोशूट और प्री वेडिंग शूट करने पहुंच रहे हैं. बता दें पहले संस्कृति विभाग ने यहां पर कई प्रतिबंध लगे हुए थे, जो अब हटाए जा चुके हैं.

यहां पर 5000 रुपए के शुल्क के साथ कोई भी व्यक्ति प्री वेडिंग फोटोशूट या अन्य फोटोशूट करवा सकता है, लेकिन उसके लिए पहले केयरटेकर से बात करनी होगी. प्रोफेशनल फोटोशूट के दौरान आपको स्मारक की साफ- सफाई का भी ध्यान रखना जरूरी है, वरना आपको जुर्माने का भुगतान भी करना पड़ सकता है.

स्मारक में घूमने के लिए लगेगी 20 रुपए की टिकट
दिन में अगर आप स्मारक को सिर्फ घूमने के लिए चुन रहे हैं तो आपको 20 रुपए की टिकट खरीदनी होगी जिसमें नॉर्मल मोबाइल फोन से फोटो शूट कर सकते है. इसके अलावा रात में यहां पर नाइट में लाइट शो होता है जो बेहद ही आकर्षक और खूबसूरत नजारा होता है, जिसका शुल्क 100 रुपए प्रति व्यक्ति है. इस दौरान स्मारक के बीचो बीच चौक में रंग-बिरंगे फुहारों के साथ लाइट जलती है और म्यूजिक भी सुनाई देती है. इसकी शुरुआत भारतीय प्रवासी दिवस के दौरान की गई थी और तभी से यहां पर लोगों का जमावड़ा रात के समय लगा रहता है.

यह पैलेस सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है. नाइट शो के दौरान कई लोग यहां की खूबसूरती को इंजॉय करने के बाद पास ही में सराफा निकल जाते हैं और वहां पर रात भर चलने वाली खाने की मशहूर डिशेज़ का आनंद लेते हैं.

Tags: Indore news, Latest hindi news, Local18, Madhya pradesh news, Marriage

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें