करण जौहर से लिया पंगा, 2022 का बन गया सुपरस्टार, बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा और बना डाला रिकॉर्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने बॉलीवुड में अच्छा-खासा स्ट्रगल किया है. अपनी पहचान बना पाना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था. लेकिन उन्होंने मेहनत करने से कभी हार नहीं मानी और आज वह बॉलीवुड के चेहेते स्टार बन गए हैं. लेकिन आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन का करियर साल 2021 में खतरे में पड़ गया था जब उन्हें लगातार दो बड़ी फिल्मों से बाहर होना पड़ा था.

करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना-2’ और शशांक खेतान की फिल्म और ‘मिस्टर लेले’ से जब कार्तिक आर्यन को बाहर किया गया तो इन खबरों से बॉलीवुड से लेकर फैंस के बीच हलचल मच गई थी. वहीं करण जौहर नेटिजंस के निशाने पर आ गए. बता दें कि कार्तिक ‘दोस्ताना 2’ की 15 दिन की शूटिंग भी कर चुके थे. इस फिल्म में वह पहली बार जाह्नवी कपूर संग स्क्रीन शेयर करने वाले थे. हालांंकि जब शूटिंग शुरू हुई तो करण ने कार्तिक को अनप्रोफेशनल कह कर उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया और फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया. इस फिल्म का किस्सा खत्म होते ही डायरेक्टर शशांक खेतान ने ‘मिस्टर लेले’ फिल्म कार्तिक से छिन कर वरुण धवन की झोली में डाल दिया. ऐसे में लोगों का लगा अब कार्तिक का करियर में कुछ खास नहीं हो पाएगा.

कार्तिक को मिली एक से बढ़ कर एक फिल्में
हालांकि ऐसा नहीं हुआ, एक तरफ कार्तिक के हाथ से कई फिल्में जरूर निकली लेकिन दूसरी ओर कई फिल्म प्रोड्यूसर ने उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए तैयार थे. डायेक्टर राम माधवानी ने जहां फिल्म धमाका का ऑफर कार्तिक को दिया. वहीं निर्देशक रोहित धवन ने फिल्म शहजादा में कास्ट किया. हालांकि अफसोस इन दोनों ही फिल्मों से कार्तिक कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके थे. राम माधवानी -रोहित धवन धवन के अलावा प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने कार्तिक को लेकर एक फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की घोषणा कर साल 2021 में फैंस का जीत लिया था. इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं. फिल्म 29 जून 2023 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है.

सुपरहिट निकली ‘भूल भुलैया 2’
करण जौहर की फिल्म दोस्ताना-2 से बाहर होने के बाद कार्तिक ने ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) जैसी फिल्म दी. यह फिल्म साल 2022 की सुपरहिट फिल्म थी. इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था जबकि इसे भूषण कुमार औऱ मुराद खेतानी ने प्रोड्यूस किया था. 65 −80 करोड़ में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 260 से अधिक कमाई कर इतिहास रच दिया था. यह 2022 की सबसे ज्यादा कमाने वाली पहली थी.

इस फिल्म में कार्तिक पहली बार कियारा आडवाणी (Kiara Advani) संग ऑनस्क्रीन रोमांस किया था.फिल्म में कियारा-कार्तिक की जोड़ी काफी पसंद की गई थी. अब इस फिल्म के बाद कियारा-कार्तिक की जोड़ी ‘सत्यप्रेम की कथा’ में देखी जाएगी. अब देखना है कि ये फिल्म दर्शकों को किस हद तक इम्प्रेस कर पाती है.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Kartik aaryan, Kartik Aryan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें