vaishno devi temple visit is the first choice of hapur residents trail ticket are not availabe – News18 हिंदी


अभिषेक माथुर/हापुड़: गर्मियों की छुट्टियों में लोग अपने घरों से घूमने के लिए निकल रहे हैं. कुछ लोग धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं तो कुछ लोग पहाड़ पर जाना चाहते हैं. ऐसे में हापुड़ जिले के लोगों की पहली पसंद वैष्णो देवी की यात्रा बन रही है. सबसे ज्यादा रिजर्वेशन शहरवासियों द्वारा वैष्णोदेवी जाने के लिए किए गए हैं. अक्सर लोग अपने परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा तय करने के लिए रेलवे को ही चुनते हैं. उन्हें लगता है कि आरामदायक यात्रा करने के लिए ट्रेन ही एक बेहतर विकल्प है. ऐसे में सबसे ज्यादा भीड़ रेलवे के आरक्षण काउंटर पर देखे जाते हैं.

गर्मियों के मौसम में हर किसी को ऐसे जगह जाने की तलाश होती है. जहां आने-जाने में उन्हें ज्यादा दिक्कतों का सामना न करना पड़े. ऐसे में जब अपनी यात्रा को सरल बनाने का ख्याल आता है तो ट्रेन से यात्रा करना ही एक सरल और सटीक उपाय नजर आता है. यही वजह है कि लोग आरामदायक यात्रा के लिए रेलवे के लिए पहल करते हैं.

लंबे इंतजार पर भी नहीं मिल रही टिकट
हापुड़ जिले के लोग अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं. वैष्णो देवी जाना उनके लिए पहली पसंद है. इसके बाद उत्तराखंड के तीर्थस्थलों में केदारनाथ की यात्रा करना दूसरी पसंद है. पहाड़ी क्षेत्रों पर जाने के लिए कुल्लू मनाली, नैनीताल व शिमला की ओर भी शहरवासी अपने परिवार के साथ जाना चाहते हैं. हापुड़ में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर सबसे ज्यादा भीड़ है. लोगों को 15 दिन बाद तक के भी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं. छुट्टियों में घूमने जाने की तैयारी कर रहे लोगों के मंसूबों पर रेलवे की प्रतीक्षा सूची भारी पड़ रही है.

यात्रियों की संख्या बढ़ने से हो रही परेशानी
हापुड़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि- रेलवे के आरक्षण काउंटर पर अप्रैल-मई के मुकाबले तीस प्रतिशत आरक्षण की वृद्धि है. कई धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं. जिनमें यात्रियों की संख्या फुल है. इसके अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों में भी सीटें नहीं मिल पा रही हैं. यात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते टिकट का कंफर्म होना मुश्किल हो रहा है. करीब 15 दिन से आगे तक की प्रतीक्षा सूची है. जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है.

Tags: Hapur News, Local18, Uttar pradesh news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More