कर्नाटक: शख्स ने पहले दोस्त का काटा गला, फिर पी लिया खून, पत्नी के साथ अफेयर का था शक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. कर्नाटक के एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ संबंध होने के संदेह में अपने दोस्त का गला काटने और उसका खून पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पीड़ित की जान बच गई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से सामने आई इस भयावह घटना को एक गवाह ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है. एनडीटीवी में प्रकाशित खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है. इसके बाद उसने मारेश को मिलने के लिए कहा.

जब दोनों मिले, तो इस मुद्दे को लेकर उनकी बहस बढ़ गई और गुस्से में आकर विजय ने कथित तौर पर धारदार हथियार से मारेश का गला काट दिया. एक गवाह द्वारा मोबाइल फोन में लिए गए वीडियो में, विजय अपने दोस्त को पकड़कर उसका खून पीते हुए दिखाई दे रहा है.

वीडियो से ऐसा लगता है कि विजय मारेश से कुछ पूछताछ कर रह है, जो रटे हुए गले के साथ जमीन पर लेटा हुआ है. आरोपी विजय नीचे झुककर मारेश के गले से बह रहे खून को पीता हुआ भी नजर आता है.

Tags: Karnataka

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें