UPSC recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग में निकली हैं कई भर्तियां, 13 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन


नई दिल्ली. UPSC recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. यूपीएससी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत एयर वर्थनेस ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 13 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट करना होगा.

बता दें कि इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 80 पदों को भरना है. उम्मीदवार पात्रता मानदंड, आयु सीमा, रिक्ति विवरण, वेतनमान और अन्य विवरण नीचे नोटिफिकेशन में देख सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है. इसके साथ ही आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक और नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक खबर में नीचे दिया गया है.

ये भी पढ़ें-
MP Police Constable Recruitment: एमपी पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका, यहां करना होगा रजिस्ट्रेशन
Government Jobs preparation at home: घर बैठे करना है सरकारी नौकरी की तैयारी, जानिए टिप्स

UPSC recruitment 2023: यूपीएससी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के स्टेप

  • सबसे पहले यूपीएससी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट करें.
  • यहां होमपेज पर “वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर)” लिंक पर क्लिक करें और एक रजिस्ट्रेशन प्रोफ़ाइल बनाएं.
  • वांछित पद के लिए आवेदन करें, विवरण भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.

यूपीएससी एयर वर्थनेस ऑफिसर पदों 2023 के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक.

अभ्यर्थियों के लिए है ये सलाह
ऑनलाइन भर्ती आवेदन भरने से पूर्व उम्‍मीदवार आयोग की वेबसाइट पर उपलब्‍ध विस्‍तृत विज्ञापन को अच्‍छी तरह अवश्‍य पढ़ लें. यदि आप संतुष्‍ट है कि आप विस्‍तृत विज्ञापन में पद के लिए निर्धारित न्‍यूनतम अनिवार्य योग्‍यताएं प्राप्‍त हैं तभी आप ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ें. अन्‍यथा प्रस्‍तुत किया गया आवेदन रद्द कर दिया जाएगा. एक बार भुगतान किए गए शुल्‍क को किसी भी परिस्‍थिति में लौटाया नहीं जाएगा और न ही किसी अन्‍य परीक्षा या चयन के लिए सुरक्षित रखा जाएगा.

Tags: Recruitment, UPSC, UPSC Exams

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More