क्‍या आप भी हैं साउथ इंडियन फूड के शौकीन, लखनऊ में यहां मिलता है बेस्‍ट डोसा, स्‍वाद के हो जाएंगे दीवाने


ऋषभ चौरसिया/लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपनी नवाबी शैली और लजीज खाने के लिए जानी जाती है. इस शहर में एक ऐसी दुकान है, जो दक्षिण भारतीय खानपान का अनूठा स्वाद पेश करती है. 15 साल पहले तमिलनाडु से लखनऊ आए महेंद्रन ने अपने दक्षिण भारतीय खाने के स्वाद को लखनऊ के खाने के शौकीन लोगों तक पहुंचाया है. उन्होंने डोसा और इडली का एक छोटा सा स्टॉल खोला था, जो कि आज लखनऊ के सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में से एक है.

महेंद्रन के डोसे की खास बात उनके खुद के बनाए गए स्पेशल मसाले हैं, जो कि वे तमिलनाडु से मंगवाते हैं. स्वाद को सांभर और चटनी चार चांद लगाते हैं, जिसे वह अपने अनुभव और कौशल के साथ तैयार करते हैं. मसाला डोसा 90 रुपये, पनीर मसाला और बटर मसाला डोसा 120 रुपये का मिलता है, जो कि लोगों का पसंदीदा है.

दूर दूर से खाने आते लोग
महेंद्रन के मसाला डोसा ने शहर के लोगों के दिलों पर ऐसा जादू छोड़ दिया है कि लोग दूर-दूर से खाने के लिए आते हैं. दुकान पर मौजूद एक ग्राहक ने बताया कि पिछले 4 साल से यहां का डोसा खा रहे है. इस दुकान जैसा स्वादिष्ट डोसा और कहीं नहीं मिलता. जबकि महेंद्रन हाइजीन के साथ साथ अपने कस्टमर के टेस्ट का भी ख्याल रखते हैं.

कैसे पहुंचें दुकान पर
अगर आप भी दक्षिण भारतीय खाने (डोसा, इडली) का लुफ्त उठाना चाहते हैं, तो आपको के महेंद्रन डोसा प्‍वाइंट, नीलगिरी चौराहा (पेट्रोल पंप के सामने), लखनऊ आना होगा. आप चारबाग रेलवे स्टेशन से ऑटो, कैब या फिर मेट्रो द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं.

Tags: Food, Food 18, Lucknow news, Street Food

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More