बिहार में पुल के पिलर धंसने की यह वजह रही, एनएचएआई ने किया खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

एनएच327ई के गलगलिया-बहादुरगंज खंड की घटना
सुपरस्ट्रक्चर मई 2023 में बनाया गया था

नई दिल्‍ली. बिहार के नेशनल हाईवे में पुल के पिलर धंसने का मामला पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा. हालांकि राहत की बात यह रही है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. यह पुल अभी निर्माणाधीन है. नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया ने इस पिलर के धंसने की वजह बताई है. आप भी वजह जानें.
बिहार के एनएच327ई के गलगलिया-बहादुरगंज खंड पर निर्माणाधीन पुल का 23 जून को पिलर-3 धंस गया था. यह खूब चर्चा में रहा. यह पुल अभी परिचालन में नहीं है. इसका सुपरस्ट्रक्चर मई 2023 में बनाया गया था.

एनएचएआई के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हाल ही में मेची नदी में नेपाल से पानी का प्रवाह अचानक बढ़ गया, जिस पर इस पुल का निर्माण किया गया है. निर्माण के दौरान मेची नदी को पी-2, पी-3 और पी-4 के बहाव को चैनलाइज किया गया था, जिससे पानी का प्रवाह बाधित हो गया और रेतीली नदी के तल में पानी का रिसाव अधिक हुआ. इस वजह से पिलर धंस गया है.

इस घटना के बाद एनएचएआई के अधिकारियों और इंजीनियरों की टीम घटना स्‍थल पर पहुंची और पी-3 पर पाईल नींव में आगे किसी भी स्थिति से बचाव के लिए आवश्यक प्रारंभिक सुधार कार्य किये.

एनएचएआई केअनुसार इस बीच, स्‍वतंत्र इंजीनियरों के टीम लीडर और पुल इंजीनियर- मैसर्स चैतन्य प्रोजेक्ट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और रियायतग्राही, मैसर्स गलगलिया बहादुरगंज हाईवे प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक और उप परियोजना प्रबंधक (संरचना) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, ताकि जांच किसी भी प्रभाव के चलते बाधित न हो सके.

Tags: Bihar News, Bridge Collapse, NHAI

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें