MP Police Constable Recruitment: एमपी पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका, यहां करना होगा रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली. MP Police Constable Recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 26 जून से शुरू करेगा. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए लास्ट डेट 10 जुलाई निर्धारित की गई है. भर्ती अभियान का लक्ष्य एमपीईएसबी में पुलिस कांस्टेबल की कुल 7411 रिक्तियों को भरना है.

बता दें कि सफल आवेदन करने वाले अपने फॉर्म में 15 जुलाई तक बदलाव कर सकेंगे. इसके बाद अगस्त के पहले हफ्ते में एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा. भर्ती परीक्षा 12 अगस्त को दो पालियों – सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे और शाम 4.30 बजे आयोजित की जाएगी.

MP Police Constable Recruitment: खाली पदों का विवरण

  • कांस्टेबल (विशेष सशस्त्र बल): 2646
  • कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बलों को छोड़कर): 4444
  • कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (रेडियो ऑपरेटर तकनीकी): 321

MP Police Constable Recruitment: पात्रता मापदंड
10 जुलाई, 2023 तक पुरुष उम्मीदवारों के लिए 18 वर्ष से 36 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 18 वर्ष से 41 वर्ष होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के लिए 560 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 310 रुपये आवेदन शुल्क लागू है.

MP Police Constable Recruitment: शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए. रेडियो ऑपरेटर (तकनीकी) के पद के लिए आवेदकों के पास 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल/हार्डवेयर/कंप्यूटर हार्डवेयर/कंप्यूटर एप्लीकेशन/टेलीकम्यूनिकेशन/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/आईटी में डिप्लोमा या आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए.

ये भी पढ़ें-
Job interviews: इंटरव्यू में इन 5 बातों का रखेंगे ध्यान तो आसानी से मिलेगी नौकरी
Summer Vacation: कश्मीर की स्कूलों में समर वेकेशन का ऐलान, जानें कब खुलेंगे विद्यालय

MP Police Constable Recruitment: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी), दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक साक्षात्कार (यदि आवश्यक हो) शामिल होगा.

MP Police Constable Recruitment: आवेदन करने के स्टेप

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें.
  • यहां पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • अभ्यर्थी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएं.
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें.

पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक

Tags: Constable recruitment, MP Police, Police constable

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More