
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 26 june 2023)
आज भाइयों से लाभ होगा. दोस्तों से मुलाकात और स्वजनों से खुशी मिलेगी. किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है. आज आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. संबंधों में भावनाओं की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे. भाग्य में वृद्धि होने के योग हैं. सामाजिक और आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 26 june 2023)
विभिन्न योजनाओं से संबंधित विचारों की अधिकता से आप दुविधा में रहेंगे. हालांकि, परिजनों के साथ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी. दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ संबंधों में दृढ़ता आएगी, जो आगे चलकर लाभदायी रहेगी. अधिक खर्च से बचने की जरूरत है. निर्धारित काम में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी. आज का दिन मध्यम रहेगा.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 26 june 2023)
आज का दिन बहुत अच्छी तरह से गुजरेगा. शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. दोस्तों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी भेंट होगी. प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा. परिजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 04:20 IST





