बिहार के 2.75 लाख टीचर्स के लिए बड़ी खबर, 8वीं तक के 58% शिक्षक नहीं जानते ये काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. Bihar Education News: बिहार में एजुकेशन विभाग के लिए बड़ी खबर है. दरअसल, बिहार में कक्षा 8वीं तक के 58% शिक्षक ऐसे हैं जिनको कंप्यूटर की जानकारी नहीं है. ऐसे में राज्य के इन 1 लाख 46 हजार 546 शिक्षकों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा. शिक्षा विभाग ने यह जिम्मेदारी एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) को सौंपी है. एससीईआरटी के अनुसार आठवीं तक में 2 लाख 75 हजार 255 शिक्षक कार्यरत है.

बता दें कि एससीईआरटी ने ऐसे शिक्षकों को चिह्नित किया है जिनको कंप्यूटर की जानकारी नहीं है. अब इन शिक्षकों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है. इनमें एक लाख 46 हजार 546 शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें कंप्यूटर चलाना तक नहीं आता है. खास बात यह है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के आदेश पर कंप्यूटर की ट्रेनिंग सभी शिक्षकों को दी जाएगी. इसके लिए एससीईआरटी द्वारा 80 से 90 शिक्षकों का ग्रुप बनाया जाएगा.

अनिवार्य है कंप्यूटर प्रशिक्षण
बिहार में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्तर के विद्यालयों में कार्यरत सभी प्रकार के शिक्षकों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण अनिवार्य है. इसके लिए आठवीं तक के स्कूल में आईसीटी (इंफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी) के तहत दस-दस कंप्यूटर लगाये गये हैं. शिक्षकों को कंप्यूटर का ज्ञान नहीं होने के कारण बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए एजेंसी की मदद ली जाती है.

ये भी पढ़ें-
Job interviews: इंटरव्यू में इन 5 बातों का रखेंगे ध्यान तो आसानी से मिलेगी नौकरी
Summer Vacation: कश्मीर की स्कूलों में समर वेकेशन का ऐलान, जानें कब खुलेंगे विद्यालय

Tags: Bihar education, Bihar Teacher, Education news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें