जवान बेटे के सामने बदमाशों ने मारी मां को गोली, कुछ पल में ही हो गई मौत, बेबस बेटा कुछ नहीं कर पाया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

नदबई कस्बे में हुई वारदात
महिला बेटे के साथ स्कूटी पर आ रही थी
बाइक पर सवार होकर आए थे हमालवर

दीपक पुरी.

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) जिले के नदबई में अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की उसके जवान बेटे के सामने ही गोली मारकर हत्या (Murder) कर डाली. बदमाशों के सामने बेबस हुआ 17 साल का बेटा कुछ नहीं कर पाया. हत्या की शिकार हुई महिला के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है. हत्या की वजह पारिवारिक प्रोपर्टी विवाद को बताया जा रहा है. दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के बाद नदबई में सनसनी फैल गई. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.

थानाधिकारी श्रवण पाठक ने बताया कि दिल को दहला देने वाली यह वारदात भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में शनिवार को दोपहर बाद हुई. यहां सुधा चौधरी (36) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह नदबई में कासगंज कॉलोनी में रहती थी. सुधा चौधरी का भरतपुर में बिजनेस है. वह रोजाना नदबई से भरतपुर जाती थी और आती थी. शनिवार को भी वह भरतपुर से लौटी थी. सुधा चौधरी का 17 साल का बेटा अनुराग अपनी मां को लेने के लिए स्कूटी से बस स्टैंड गया था.

बाइक पर सवार होकर आए थे दो हत्यारे
वह अपनी मां को स्कूटी पर लेकर आ रहा था. इसी दौरान उनके घर के पास ही कासगंज रोड पर बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए. उन्होंने स्कूटी पर बैठी सुधा चौधरी को गोली मार दी और वहां से फरार हो गए. अचानक हुई वारदात से बेटा घबरा गया लेकिन वह कुछ नहीं कर पाया. घटना की सूचना पर नदबई थाना पुलिस मौके पर पहुंची. उसने सुधा चौधरी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

भाइयों ने ली इकलौती बहन की जान, किराएदार से था अवैध संबंधों का शक, मार कर तालाब में डाल गए 

बदमाशों की तलाश के लिए नाकाबंदी करवाई
वारदात की सूचना पर सुधा के परिजन अस्पताल पहुंचे. लेकिन उसकी मौत की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे परिवारिक प्रोपर्टी का विवाद सामने आया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मृतक महिला के शव का रविवार को सुबह पोस्टमार्टम करवा दिया गया है. बदमाशों की तलाश के लिए नाकाबंदी करवाई गई है. फिलहाल हत्यारे हाथ नहीं आए हैं, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच रही है. सुधा चौधरी के पति पुष्पेन्द्र चौधरी सीआरपीएफ में सर्विस करते थे. लेकिन उनकी सालभर मौत हो चुकी है.

Tags: Bharatpur News, Crime News, Murder case, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें