वाराणसी की ‘जापानी गुड़िया’ का जर्मनी में बजा डंका, खूबसूरती ऐसी कि देखते रह जाएंगे आप!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र बनारस की जापानी गुड़िया अब जर्मनी की सैर करेगी. जल्द ही बनारस की जापानी गुड़िया जर्मनी के लोगों के घरों की खूबसूरती बढ़ाएगी. इसके लिए 1000 पीस के ऑर्डर वाराणसी के शिल्पकारों के पास आए हैं. फिलहाल इसे तैयार करने का काम जारी है. बता दें कि वाराणसी के काष्ठ कलाकार लकड़ी से खराद के मशीन के जरिए इसे तैयार करते हैं.

वैसे तो जापानी गुड़िया कभी जापान में तैयार हुआ करती थी, लेकिन करीब 250 साल से अधिक समय से काशी के शिल्पकार इसे तैयार कर रहे हैं. शिल्पकार राजकुमार सिंह ने बताया कि जापानी गुड़िया पांच पीस के गुड़ियों का सेट होता है जिसे लकड़ी से काशी के कारीगर तैयार करते हैं.

कई स्टेप में होती है पेंटिंग
शिल्पकार राजकुमार सिंह ने बताया कि पहले खराद पर इसे शेप दिया जाता है. उसके बाद कारीगर कई स्टेप में इसकी पेंटिंग का काम पूरा कर इसे फाइनल रूप देते है. पांच पीस के इस सेट में पूरा परिवार होता है, जिसे लोग घरों में सजाते हैं. सिर्फ बनारस में ही इस जापानी गुड़िया को तैयार किया जाता है.

ऐसे मिला ऑर्डर
राजकुमार सिंह ने बताया कि हाल में ही वाराणसी में हुए जी 20 की बैठक के दौरान टीएफसी सेंटर में जीआई और ओडीओपी प्रॉडक्ट के स्टॉल लगाए गए थे. जहां विदेशी मेहमानों ने इस जापानी गुड़िया की खूबसूरती देखी और वो इसके दीवाने हो गए. इसके बाद अब उनमें में जर्मनी के डेलीगेस्ट ने यहां के कारीगर को फोन पर इसके 1000 हजार पीस का ऑर्डर दिया है. इससे बनारस के कारीगर भी गदगद हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 11:19 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें