राजस्थान: पुलिस और डकैतों में जबर्दस्त मुठभेड़, 1 डकैत को 2 गोलियां मारकर दबोचा, 5 गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

चूरू जिले के राजगढ़ इलाके में हुई वारदात
डकैतों ने सरपंच के घर में डाली थी डकैती
डकैतों ने सरपंच के बेटे को मार दी थी गाेली

चूरू. राजस्थान के चूरू (Churu) जिले में पुलिस ने एक डकैत (Dacoit) का पीछा करते हुए उसे दो गोलियां मारकर घायल कर दिया. गोलियां डकैत के दोनों पैरों के घुटनों के आरपार हो गई. उसे चूरू जिला मुख्यालय के भरतीया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उसका इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने उसके पांच साथी डकैतों को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. चूरू में शुक्रवार रात को हुई डकैती की वारदात के बाद पुलिस एक डकैत का पीछा कर रही थी. उसी दौरान दोनों के बीच फायरिंग हो गई थी.

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के गांव इंदासर में शुक्रवार रात गोठया बड़ी के सरपंच सुनील गोस्वामी के घर लखमी उर्फ लखमीचन्द ने अपने 5 साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. 6 डकैतों ने वहां से 8 लाख रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए थे. बदमाश वारदात के बाद जब भाग रहे थे तो घर में जाग हो गई. सरपंच सुनील गोस्वामी के बेटे पुनीत ने एक आरोपी को पीछा कर उसे पकड़ लिया. लेकिन बदमाश के साथियों ने पुनीत पर फायर कर दिया. इससे पुनीत घायल हो गया.

50 से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों की टीमें बनाई
बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल 9 टीमों का गठन किया गया. इनमें 50 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से 5 बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया. लेकिन मुख्य आरोपी लखमी उर्फ लखमीचंद कश्यप (35) फरार हो गया. इस पर राजगढ़ थानाप्रभारी सीआई सुभाष चंद्र और उनकी टीम ने उसका पीछा किया.

भाइयों ने ली इकलौती बहन की जान, किराएदार से था अवैध संबंधों का शक, मार कर तालाब में डाल गए

डकैत लखमीचंद उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है
मांगला जोहड़ी के पास डकैत लखमीचंद ने पुलिस को डराने के उद्देश्य से सीआई सुभाषचन्द्र और उनकी टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए उसके पैरों में गोलियां मारी. ये गोलियां उसके दोनों पैरों के घुटनों के आरपार हो गई. उसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया. बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. लखमीचंद उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले के बनथला का रहने वाला है.

पुलिस ने महज 12 घंटे में किया पूरे मामले का खुलासा
इलाज के बाद आरोपी वर्षीय लख्मी उर्फ लखमीचंद को गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के बंथला निवासी भूरा कश्यप (25), राजकुमार (31), गुलशन उर्फ पोली (19), राजू उर्फ नन्हे (55) और सागर (20) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महज 12 घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.

डकैत विरोध करने पर सीधे गोली दाग देते हैं
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि डकैतों के हमले में गोली लगने से घायल हुए सरपंच पुत्र पुनीत का हिसार के अस्पताल में इलाज चल रहा है. ये बदमाश दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में दो दर्जन से अधिक वारदातें कर चुके हैं. आरोपियों की वारदात करने का तरीका बड़ा ही शातिर है. वारदात के दौरान विरोध करने पर ये सीधे गोली दाग देते हैं.

Tags: Churu news, Crime News, Rajasthan news, Robbers

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें