पश्चिम बंगाल के बांकुरा में ट्रेन हादसा, दो मालगाड़ियों की टक्कर में 12 बोगियां बेपटरी, यातायात ठप

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के बांकुरा के पास रविवार तड़के दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए. ये घटना ओंडा स्टेशन पर हुई. बताया गया कि रविवार सुबह करीब 4 बजे बांकुरा के पास दो ट्रेनों की टक्कर के बाद दो मालगाड़ियों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. एक मालगाड़ी ने दूसरी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मालगाड़ियों के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. ये घटना ओंडा स्टेशन पर हुई. हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि एक मालगाड़ी के ड्राइवर को मामूली चोटें आईं.

रेलवे अधिकारियों के एक बयान के मुताबिक ‘दोनों खाली मालगाड़ियां थीं. दुर्घटना का कारण और दोनों ट्रेनें कैसे टकराईं, यह अभी भी साफ नहीं है.’ इस दुर्घटना से रेलवे के एडीआरए डिवीजन में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं. एडीआरए डिवीजन में पश्चिम बंगाल के चार जिले- पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा, पुरुलिया, बर्दवान और झारखंड के तीन जिले- धनबाद, बोकारो और सिंहभूम शामिल हैं.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More