Petrol diesel prices latest in maharashtra gujarat chattisgarh ghaziabad patna delhi kolkata on 25 june 2023 check latest rates – News18 हिंदी

हाइलाइट्स

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं है. WTI क्रूड 69.16 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 73.85 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था.

महाराष्ट्र में पेट्रोल 1.18 रुपये महंगा होकर 107.17 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं, डीजल 1.13 रुपये महंगा होकर 93.66 प्रति लीटर पर मिल रहा है. इसी तरह छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 पैसे और 49 पैसे महंगा हुआ है. केरल, तेलंगाना और अरुणाचल व झारखंड में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ी है. दूसरी तरफ गुजरात में पेट्रोल 62 और डीजल 65 पैसे सस्ता होकर बिक रहा है. राजस्थान में भी पेट्रोल 37 पैसे और डीजल 34 पैसे सस्ता हुआ है. पश्चिम बंगाल, पंजाब व गोवा में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्की गिरावट है.

ये भी पढ़ें- 3 रुपये का शेयर पहुंचा 304 पर, निवेशकों को बना दिया करोड़पति, क्या आपके पास है ये स्टॉक?

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.77 रुपये और डीजल 89.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Tags: Business news, Business news in hindi, Petrol diesel price, Petrol price today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More