Job Fair: बेगूसराय के रोजगार मेले में युवाओं की इंग्लिश बनी कमजोरी, मात्र 10 को मिली नौकरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीरज कुमार/बेगूसराय. आज के समय में बेरोजगारी देश की एक बड़ी समस्या है. पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा अब सरकारी नौकरियों के बजाय प्राइवेट सेक्टर में भी रोजगार तलाश रहे हैं. बिहार के बेगूसराय नियोजन कार्यालय में 10वीं पास से लेकर आईटीआई कर चुके युवाओं के लिये जॉब कैंप का आयोजन किया गया. इस रोजगार मेले में दो बड़ी निजी कंपनियों ने 42 बेरोजगार युवाओं को चयनित करने का लक्ष्य निर्धारित किया था. ऐसे में इस जॉब कैंप में 72 युवाओं ने हिस्सा तो लिया, लेकिन मात्र 10 को ही शॉर्ट लिस्ट किया गया. अधिकांश अभ्यर्थी अंग्रेजी के सवाल में उलझ कर रह गए.

जिला नियोजन पदाधिकारी श्वेता वशिष्ठ ने बताया कि 42 सीटों पर युवाओं को अकाउंटेंट और सिक्योरिटी गार्ड में रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. बेगूसराय जिला के 72 युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया था, लेकिन मात्र 10 युवाओं को ही शॉर्ट लिस्टेड किया गया है. शनिवार को चयनित 10 युवाओं को जॉइनिंग लेटर मिल गया.

वहीं, रोजगार मेले में हिस्सा लेने पहुंचे अभ्यर्थी रोशन कुमार अंग्रेजी में सवाल होने तक के कारण तीन प्रश्नों का जवाब नहीं दे पाए. एक और अभ्यर्थी अभिषेक कुमार ने बताया कि काफी कठिन प्रश्न पूछा गया था. अभ्यर्थियों ने मांग की है कि जॉब कैंप के दौरान सवाल हिंदी में ही पूछे जाने जाहिए.

नौकरी के लिए मिलता है मार्गदर्शन

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जेएसए राहुल कुमार, वाईपी पंकज कुमार, डीएसई कुंदन कुमार जिले के बेरोजगार युवाओं को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नियोजन कार्यालय में रोजगार को लेकर मार्गदर्शन देने का भी काम करते हैं. जिन युवाओं को मार्गदर्शन की जरूरत हो, वो यहां आ सकते हैं.

उन्होंने बताया कि बेगूसराय में एक बार फिर सोमवार 26 जून को जिला नियोजनालय संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में रोजगार मेला का आयोजन होगा. इस जॉब कैंप में 50 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित है. चयनित युवाओं को राजस्थान में काम करने का मौका मिलेगा.

Tags: Begusarai news, Bihar News in hindi, Employment News, Job news, Jobs 18, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें