आज का पंचांग 25 जून 2023: भानु सप्तमी पर करें सूर्य उपासना, होगी तरक्की, जानें मुहूर्त, शुभ योग, राहुकाल, दिशाशूल

हाइलाइट्स

भानु सप्तमी के दिन रवि योग बना है.
सुबह 05:25 से सुबह 10:11 बजे तक रवि योग है.
आज के दिन आप रवि योग में ही दान करें, सूर्य मजबूत होगा.

आज का पंचांग 25 जून 2023: आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, व्यतिपात योग, गर करण और रविवार दिन है. आज भानु सप्तमी है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब किसी भी माह की सप्तमी ति​थि को रविवार दिन होता है, उस दिन भानु सप्तमी होती है. भानु सप्तमी के दिन रवि योग भी बना है. सुबह 05:25 से सुबह 10:11 बजे तक रवि योग है. इसमें भानु सप्तमी की पूजा करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी, जिससे उन्नति होगी. परिवार की तरक्की होगी. कुंडली का सूर्य दोष भी कम होगा. भानु सप्तमी को प्रात: स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल से अर्घ्य देते हैं और पूजा करते हैं.

आज रविवार व्रत है. इस दिन 3 शुभ संयोग बना है. रवि योग के साथ भानु सप्तमी का व्रत और रविवार व्रत. ये तीनों ही सूर्य देव से जुड़े हैं. जिनकी भी कुंडली में सूर्य कमजोर हो या सूर्य दोष हो तो वे आज भानु सप्तमी का व्रत रखकर सूर्य देव की पूजा करें. सूर्य चालीसा, आदित्य ​हृदय स्तोत्र पाठ, सूर्य मंत्र जाप आदि करें. इसके अलावा आज के दिन आप रवि योग में ही दान करें. किसी गरीब ब्राह्मण् को लाल वस्त्र, लाल चंदन, लाल फूल, केसर, गेंहू, घी, तांबा आदि का दान कर सकते हैं. इससे आपका सूर्य मजबूत होगा. सूर्य पूजा और रविवार व्रत रखने से त्वचा रोग से मुक्ति मिलती है. आज के पंचांग से जानते हैं सूर्योदय, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल, रवि योग आदि.

25 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ शुक्ल पक्ष सप्तमी
आज का नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी
आज का करण – गर
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – व्यतिपात
आज का वार – रविवार
आज का दिशाशूल – पश्चिम
रवि योग: सुबह 05:25 बजे से सुबह 10:11 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:55:00 AM
सूर्यास्त – 07:28:00 PM
चन्द्रोदय – 11:28:00
चन्द्रास्त – 24:10:00
चन्द्र राशि – सिंह

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:57:58
मास अमांत – आषाढ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – 11:55:38 से 12:51:29 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 17:30:49 से 18:26:41 तक
कुलिक– 17:30:49 से 18:26:41 तक
कंटक– 10:03:54 से 10:59:46 तक
राहु काल– 17:46 से 19:28 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 11:55:38 से 12:51:29 तक
यमघण्ट– 13:47:21 से 14:43:13 तक
यमगण्ड– 12:23:33 से 14:08:18 तक
गुलिक काल– 16:05 से 17:46 तक

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More