
मुंबई. अमेजन प्राइम पर आई सुपरहिट वेबसीरीज पंचायत में प्रधान जी का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर रघुवीर यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टिंग के स्टार रघुवीर यादव को सिनेमा जगत के सितारों समेत फैन्स ने भी जन्मदिन की बधाई भेजी है. अपने करियर के 45 साल में रघुवीर यादव ने एक्टिंग की दुनिया में खास नाम कमाया है.
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग के गुण सीखने वाले रघुवीर यादव ने साल 1986 में टीवी सीरियल यात्रा से अपने करियर की शुरुआत की थी. 80 के दशक में शुरू हुआ ये सफर आज धड़ल्ले से जारी है. उम्र के इस पके पड़ाव पर रघुवीर यादव कमाल की एक्टिंग से किरादारों में जान फूंक देते हैं. रघुवीर यादव ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों और सीरीज में काम किया है. इतना ही नहीं 90 के दशक में रघुवीर यादव टीवी की दुनिया में भी काफी सक्रिय रहे और कई सीरियल में काम किया.
80 के दशक में हुई थी करियर की शुरुआत
यात्रा नाम के सीरियल से शुरू हुई ये यात्रा 80 के दशक में मारीचिका, सलाम बॉम्बे और कॉस्बा जैसे कई सीरियल और फिल्मों में अपनी जमीन तलाशते रहे. रंगीन टीवी के दौर में रघुवीर यादव ने एक्टिंग की एक नई इबारत गढ़ी और उन दिनों के कई यंगस्टर्स के रोल मॉडल बने. आज बॉलीवुड में एक्टिंग के स्टार माने जाने वाले मनोज बाजपेयी भी रघुवीर यादव को अपना रोलमॉडल मानते रहे हैं. रघुवीर यादव ने अपने करियर में जितनी कमर्शियल फिल्मो में काम किया है, उतना ही आर्टिस्टिक फिल्मों में भी अपना योगदार देते रहे हैं.
कई सुपरहिट सीरीज में किया काम
रघुवीर यादव आज एक्टिंग की दुनिया के एक चमकते सितारे हैं और कई यंगस्टर्स के लिए आज भी रोल मॉडल हैं. जन्मदिन के खास मौकों पर रघुवीर के किरदारों को याद करते हुए फैन्स ने भी उन्हें बधाई दी है. सोशल मीडिया पर भी रघुवीर यादव के किरदार खूब चर्चित रहते हैं. प्राइम वीडियो में रघुवीर यादव ने प्रधान जी के किरदार में ऐसी जान फूंकी कि लोग उनके दीवाने हो गए. यंग जनरेशन भी रघुवीर यादव की बड़ी फैन है और उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करती है. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म कटहल में रघुवीर यादव ने एक छोटा किरदार निभाकर महफिल लूट ली थी. इस किरदार में रघुवीर यादव ने बुंदेलखंडी स्टाइल में ऐसी जान फूंकी कि लोग देखते रह गए.
.
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 03:30 IST






