सपनों को सफलता की राह दिखाने के लिए जरूरी है सही चयनः कुशाग्र आनंद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. सफल होने के सपने हर कोई देखता है लेकिन असली सफलता के लिए सही राह पकड़ कर सही फैसले लेना भी जरूरी है. सही दिशा में लिए गए फैसलों से ही सफलता मिल सकती है. ये मानना है डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ कुशाग्र आनंद का. उन्होंने इंफ्ल्यूएंसर्स, संगीतकारों, निर्देशकों और कई ब्रांड्स की जनता के बीच पहचान बनाई है.

कुशाग्र 2018 से इस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और कई स्टार्टअप्स को भी सफलता की राह दिखायी है. वे बताते हैं कि हमारा देश स्टार्टअप्स का हब है और कई होनहार इनोवेटर्स अपने सपनों को उड़ान देना चाहते हैं. सफलता के लिए नाम बनाने के साथ-साथ समाज का समर्थन भी जरूरी है. डिजिटल मार्केटिंग टूल्स का सोच समझ के इस्तेमाल किया जाए तो ये सफल हो सकते हैं.

इनके लिये सबसे बड़ी मुश्किलें होती है ग्राहकों को ढूंढना. विज्ञापन हमारे समाज का हिस्सा हैं लेकिन कई बार स्टार्टअप्स के लिए विज्ञापन का खर्च का वहन करना मुश्किल होता है. कुशाग्र आनंद स्टार्टअप्स को डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया से परिचय करवाते हैं और उनके लिए कॉस्ट इफेक्टिव और असरदार डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रेटेजी बनाते हैं. वे लोगों को बारीकी से समझते हैं और उनके लिए आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग कैंपेंस बनाते हैं और उनको सफलता की राह पर आगे बढ़ने में मदद करते हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें