घर में तोता पालना शुभ या अशुभ, किन संकेतों से पहचानें ख़ुश है आपका मिट्ठू, 3 बातों का रखें विशेष ध्यान

हाइलाइट्स

घर में पशु पक्षी को पालना शुभ एवं अशुभ दोनों परिणाम देता है.
दुखी जीव-जंतु अपने मालिक को बद्दुआ दे सकता है.

Tota Palna Shubh ya Ashubh : प्रकृति ने इस धरती पर अनेक खूबसूरत प्राणी बनाए हैं, जिनमें से कुछ जीव जंतु ऐसे हैं, जिनसे हम दोस्ती कर सकते हैं और जिन्हें हम अपने घर में पाल सकते हैं. बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें डॉगी पालने का बेहद शौक होता है. डॉगी मनुष्य के लिए बेहद वफादार और लविंग जीव माना जाता है. वहीं बहुत से लोग अपने घरों में तोता भी पालते हैं परंतु क्या आप जानते हैं कि घर में तोता पालना शुभ होता है या अशुभ? वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि तोता ना तो सबके लिए शुभ होता है और ना ही अशुभ, यह अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग फल देता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

इन परिस्थितियों में माना जाता है शुभ

-वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि आप घर की उत्तर दिशा में तोते को रखते हैं तो ये शुभ होता है. इससे बच्चों का पढ़ाई में अधिक मन लगता है, एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ती है. तोता पालने से पति पत्नी के रिश्तों में प्रगाढ़ता आती है.

यह भी पढ़ें – घर में फिश एक्वेरियम रखना शुभ या अशुभ, कितनी होनी चाहिए इसमें मछलियां, जानें इसे रखने की सही दिशा

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में तोता पालने से घर के लोग कम बीमार पड़ते हैं और निराशा का माहौल नहीं रहता. यदि आपके घर में तोता है तो कुंडली में मौजूद राहु केतु और शनि का दुष्प्रभाव भी कम हो सकता है. तोते को घर में रखने से अकाल मृत्यु के योग भी टल सकते हैं.

-अगर आपने तोते को पिंजरे में पाल रखा है तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वह खुश हो अन्यथा तोता खुश नहीं होगा तो आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है.

इन परिस्थितियों में होता है अशुभ

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में तोता पालने का योग नहीं है, उसके बाद भी यदि वह तोता पालता है तो व्यक्ति अपव्यय का शिकार हो सकता है.

-मान्यता यह भी है कि तोता खुश नहीं होता है तो वह अपने मालिक को बद्दुआ दे सकता है, जिसकी वजह से मनुष्य के जीवन में अनेक तरह की परेशानियां आ सकती हैं.

यह भी पढ़ें – पूजा-पाठ के समय घर में घी का दीपक जलाएं या तेल का? क्या है मान्यता, जान लें इससे जुड़े महत्वपूर्ण नियम

-आपके घर में लड़ाई-झगड़ा होता है और तोता उन बातों को दोहराता है तो ज्योतिष शास्त्र में इन संकेतों को भी अशुभ माना जाता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More