Bareilly News: बैंड से टकराई हाईटेंशन लाइन, करंट लगने से दो किशोरों की मौत, चार झुलसे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

धमीपुर गांव में एक कार को रास्ता देने के चक्कर में बैंड हाईटेंशन लाइन से टकरा गई
इस हादसे में लाइट उठाने वाले दो किशोरों की करंट लगने से मौत हो गई

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में बारात चढ़त के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. गुरुवार शाम को हाफिजगंज थाना क्षेत्र के धमीपुर गांव में एक कार को रास्ता देने के चक्कर में बैंड हाईटेंशन लाइन से टकरा गई. इस हादसे में लाइट उठाने वाले दो किशोरों की करंट लगने से मौत हो गई. इस हादसे में चार अन्य झुलस गए. सभी का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

दरअसल, धमीपुर निवासी रामपाल की बेटी की बारात इज्जतनगर थाने के मोरनिया गांव से आई थी. बारात के लिए हाफिजगंज के ही राजघाट से शहनाज बैंड को बुक किया गया था. रात 11 बजे बैंड की धुन पर थिरकते बराती दुल्हन के घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पुलिया के संकरे रास्ते पर सामने से कार आ गई. कार को रास्ता देने के लिए बैंड को किनारे किया तो उसका ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से छू गया. इससे बैंड के साथ ही उस तार में भी तेज करंट उतर आया, जिसके सहारे लड़के लाइटें लेकर चल रहे थे.

हादसे में बग्घी चालक नन्हेलाल के साथ ही लाइट उठाने वाले पांच किशोर झुलस गए. सभी को एंबुलेंस से नवाबगंज सीएचसी भेजा गया, वहां सचिन पुत्र प्रेमशंकर को मृत घोषित कर दिया गया. दूसरे किशोर सचिन पुत्र सतीश को नवाबगंज के ही निजी अस्पताल में मृत घोषित किया गया. नन्हेलाल का नवाबगंज सीएचसी में इलाज चल रहा है. पवन, अनिल और सनी को बरेली रेफर किया गया है. नवाबगंज सीओ चमन सिंह चावड़ा, इंस्पेक्टर क्राइम विनोद मौके पर पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई। बैंड में करंट उतरने से जिन बाल श्रमिकों की जान गई, वे महज डेढ़ सौ रुपये मजदूरी की खातिर बैंड मालिक के साथ आए थे.

Tags: Bareilly news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें