Viral Video: 1 साल बाद घर गई लड़की, बेटी को देख बाप को आया रोना, आंखों में आंसू भरकर लगा लिया गले!

हमारी जिंदगी में हमारा घर, हमारे परिवार के लोग कितने महत्वपूर्ण हैं, इसका पता तो तभी लग पाता है, जब हम उनसे कुछ वक्त के लिए दूर होते हैं. अक्सर लोग पढ़ाई या नौकरी की वजह से अपने घरों से दूर हो जाते हैं. ऐसे में जब वो लंबे वक्त बाद घर जाते हैं, तब उन्हें एहसास होता है कि घर वाले उन्हें, और वो घर वालों को कितना याद कर रहे थे. हाल ही में ऐसा ही कुछ एक लड़की के साथ भी हुआ जो अपने घर 1 साल (Girl meat family after 1 year) बाद जा रही थी. जब उसे उसके पिता ने इतने दिन बाद देखा, तो वो भावुक हो गए.

इंस्टाग्राम अकाउंट ‘गुड न्यूज मूवमेंट’ पर सकारात्मक वीडियोज (Positive videos) पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक बेटी (Daughter meet father after 1 year) पूरे एक साल बाद अपने घर लौटती है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया- “आयरिश मूल की एमा, ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी और उसने एक साल से अपने घरवालों को नहीं देखा था. उसने उन्हें बताया था कि वह घर नहीं आ रही है और फिर घर पहुंचकर उन्हें सरप्राइज कर दिया.”

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More