Weather Update: भीषण गर्मी का दौर बीता, देश के कई हिस्सों में मॉनसून पहुंचा, आज दिल्ली-NCR समेत 26 राज्यों में बारिश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज भी बारिश (Rainfall) होने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department- IMD) के मुताबिक 23 जून को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 22 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई. आईएमडी के मुताबिक मॉनसून (Monsoon) अब तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों के साथ ही झारखंड और बिहार में आगे बढ़ गया है.

आईएमडी के मुताबिक अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण भारत के कुछ और हिस्सों, ओडिशा के शेष हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. आईएमडी ने आज ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. आईएमडी ने तेज आंधी (Thunderstorm) और बारिश को लेकर पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और सिक्किम में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है.

आईएमडी के मुताबिक 23 जून को विदर्भ, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-बिजली और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है.

Tags: Delhi Weather Update, Heavy rain, Monsoon news, Weather updates

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें