PM Modi US Visit LIVE: पीएम मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में शुरू हुआ स्टेट डिनर, मुकेश अंबानी व आनंद महिंद्रा भी पहुंचे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

PM Narendra Modi US Visit LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका के राजकीय यात्रा पर हैं. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का तीसरा दिन है. भारतीय समयानुसार बीते गुरुवार की देर रात को पीएम मोदी ने अमेरिका की संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बातचीत की. उसके बाद साझा बयान जारी किया. इस दौरान पीएम मोदी ने प्रेस कांफ्रेंस भी किया, जिसमें पीएम मोदी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब भी दिए.

बता दें कि प्रधानमंत्री मगंलवार की रात को न्यूयॉर्क पहुंचे थे. इसके बाद वे गुरुवार को वॉशिंगटन डीसी पहुंचे. जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिली बाइडन ने उनका स्वागत किया. संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र से चलता है. वहां किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाता है. बता दें कि पीएम मोदी ने अमेरिका में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. वे भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने दूसरी बार अमेरिकी संसद के दोनों सदनों सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के संयुक्त सत्र को संबोधित किया है.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें