VIDEO: कमला हैरिस और समोसा कॉकस का जिक्र कर पीएम मोदी ने क्या कहा, बजने लगी तालियां, हंसने लगीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


वॉशिंगटन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. अपने भाषण में पीएम मोदी ने भारत की बढ़ती ताकत, इकोनॉमी और दुनियाभर में फैले भारतीय समुदाय की मेहतन का जिक्र किया है. पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका की बुनियाद लोगों के बीच समानता से टिकी है. यहां लाखों लोग ऐसे हैं जिनकी जड़ें भारत से जुड़ी हैं. उनमें से कुछ गर्व के साथ इस सदन में बैठे हैं. एक उनमें से उनके पीछे बैठी हैं. पीएम मोदी का इशारा कमला हैरिस की तरफ था.

कमला हैरिस भी भारतीय मूल की अमेरिकी हैं. वह अमेरिका की पहली भारतवंशी उपराष्ट्रपति भी हैं. कमला हैरिस का नाम लेते ही उपराष्ट्रपति मुस्कराने लगीं. इसके बाद पीएम ने आगे कहा कि समोसा कॉकस का जायका अब संसद में नजर आता है. मुझे उम्मीद है कि विविध भारतीय पकवान भी यहां नजर आएंगे.

Tags: Biden, PM Modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें