राष्ट्रीय मुहीम से जुड़ेंगे गांव-शहर के लोग श्रीनगर में होगा आयोजनः सम्पत सारस्वत बामनवाली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. सैल्यूट तिरंगा संगठन के राष्ट्रीय सचिव तथा गुजरात प्रभारी सम्पत सारस्वत बामनवाली ने गुजरात के वापी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी घोषणा की. उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक जम्मू कश्मीर के पूरे क्षेत्र में तिरंगा यात्रा करवाकर 15 अगस्त के दिन श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया जाएगा. जम्मू कश्मीर के प्रदेशाध्यक्ष साहिल मुजफ्फर हुसैन कलाल के नेतृत्व में होने वाली इस यात्रा में हर गांव और शहर के लोगों को इस हर घर तिरंगा की राष्ट्रीय मुहिम से जोड़ा जाएगा. पूरी तरह से गैर राजनीतिक तरीके से होने वाले इस आयोजन में सभी राजनीतिक दलों के नेताओ को आमंत्रित किया जाएगा. 9 जुलाई को श्रीनगर में इसकी जानकारी दी जाएगी.

वापी गुजरात में स्वामीनारायण गुरुकुल में आयोजित कार्यक्रम में कपिल स्वामी के सानिध्य में सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए 5 लाख बेटियों को सेल्फ डिफेंस में पारंगत कर खुद की सुरक्षा के लिए तैयार किया जाएगा. सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा की उपस्थिति में वापी में आयोजित आयोजन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र फड़के, उत्तराखंड के पूर्व मंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल, 26/11 मुंबई हमले में हीरो रहे एनएसजी कमांडो तथा पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष उत्तम भाई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम स्वामी, महिला उपाध्यक्ष प्रतिभा देसाई और अन्य लोग उपस्थित रहे.

वापी के इस आयोजन से प्रदेश में 5 लाख से ज्यादा बेटियों को सेल्फ डिफेंस में पारंगत करने के इस प्रयास की सराहना करते हुए सम्पत सारस्वत बामनवाली ने बताया कि सैल्यूट तिरंगा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के नेतृत्व में संगठल नए आयाम छू रहा है. इसी कड़ी में 16 जुलाई को जयपुर में सैल्यूट तिरंगा के होने वाले आयोजन की जानकारी भी दी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें