
हाइलाइट्स
कलौंजी पानी के नियमित सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है
दही के साथ कलौंजी के सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होता है
Health Benefits Of Kalonji: कलौंजी में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं. यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. कलौंजी में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. कलौंजी में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करते हैं. कलौंजी के बीजों को दही के साथ मिलाकर सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल होता है. कलौंजी का सेवन पानी या शहद के साथ भी किया जा सकता है. आइए आज हम आपको कलौंजी पानी के सेहत को होने वाले फायदे बताते हैं.
1.कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक कलौंजी के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है. बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर दिल से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा बढ़ता है. बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है. बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कलौंजी का सेवन बेहद लाभकारी है. इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है.
2.वजन को कम करे: आजकल मोटापे की समस्या से कई लोग परेशान हैं. कलौंजी पानी के रोजाना सेवन से वजन कम होता है यह वजन को कंट्रोल करने के लिए बेहद लाभकारी है. अगर आप भी मोटापा से परेशान हैं और आपका भे पेट बाहर निकला हुआ है तो कलौंजी पानी का सेवन कर सकते हैं. इससे वजन तेजी से घटेगा.
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में थोड़ी दूर चलने पर ही लगने लगती है थकान, ट्राई करें ये 4 ड्रिंक्स, पीते ही मिलेगी एनर्जी
3.डायबिटीज के लिए लाभकारी: डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी बेहद फायदेमंद है. शुगर के लिए यह रामबाण है. कलौंजी और नींबू का सेवन डायबिटीज के लिए वरदान साबित हो सकती है. इस ड्रिंक को पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. अगर आप भी ब्लड शुगर के मरीज हैं तो आप भी कलौंजी का सेवन कर सकते हैं.
4.लिवर को मजबूत करे: कलौंजी पानी के रोजाना सेवन से लिवर मजबूत होता है. यह लिवर को इंफेक्शन से बचाता है. इसके सेवन से लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है. लिवर में समस्या होने से शरीर में कई बीमारियां होती हैं. लिवर मजबूत करने के लिए आप रोजाना कलौंजी पानी का सेवन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं कच्चा केला, पेट की अच्छे से करेगा सफाई, 5 फायदे देख रह जाएंगे हैरान
5.एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्त्रोत: कलौंजी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसे एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्त्रोत माना गया है. नियमित रूप से कलौंजी के सेवन से डायबिटीज और दिल की बीमारी का खतरा कम होता है. इसके सेवन से पाचनतंत्र भी मजबूत होता है.
.
Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 01:40 IST






