त्योहार की खुशी मातम में बदली! चीन के रेस्तरां में भयंकर विस्फोट, जिंदा जलकर 31 की मौत, मच गई चीख-पुकार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

3 दिवसीय ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टी की शुरुआत के लिए एकत्र हो रहे थे लोग
व्यस्त रोड पर स्‍थ‍ित है बारबेक्यू रेस्तरां जहां हुआ भीषण व‍िस्‍फोट
चीन में गैस और रासायनिक विस्फोटों के कारण दुर्घटनाएं असामान्य नहीं हैं

बीजिंग (चीन). उत्तर-पश्चिमी चीन में एक ‘बारबेक्यू’ रेस्तरां में रसोई गैस से हुए भीषण विस्फोट में 31 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य लोग घायल हुए हैं. चीन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, निंग्जिया हुई स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी यिनचुआन में बुधवार को एक व्यस्त सड़क पर लोग ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों की पूर्व संध्या पर इकट्ठा हुए थे. इस त्योहार पर राष्ट्रीय अवकाश रहता है. तभी रात करीब 8:40 बजे विस्फोट होने से वहां हड़कंप मच गया.

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार आग की चपेट में आने से झुलसे 7 लोगों का उपचार क‍िया जा रहा है. शीशे टूटने की वजह से भी वह बुरी तरह घायल हो गए. सभी का बेहतर तरीके से इलाज क‍िया जा रहा है.

VIDEO: क्या चीन में भी मचा रहा ‘बिपरजॉय’ तांडव? आया इतना तेज तूफान कि उड़ गई रेस्तरां की छत, बचाने वाले लोग भी उड़े, कई घायल

ऑनलाइन समाचार साइट ‘द पेपर’ ने चेन नामक महिला के हवाले से बताया कि जब उसने विस्फोट की आवाज सुनी तो वह रेस्तरां से करीब 50 मीटर की दूरी पर थी. महिला ने बताया कि इसके बाद उसने दो कर्मचारियों (वेटर) को रेस्तरां से बाहर निकलते देखा जिनमें से एक गिर गया. रेस्तरां से धुआं निकल रहा था और रसोई गैस की तेज गंध पूरे क्षेत्र में फैल गई.

केंद्र सरकार के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया पर रेस्तरां में खोज तथा बचाव कार्य बृहस्पतिवार सुबह पूरा होने की जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए जांच अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है.
” isDesktop=”true” id=”6611413″ >

बताते चलें क‍ि सुरक्षा में सुधार के सालों के प्रयासों के बावजूद चीन में गैस और रासायनिक विस्फोटों के कारण दुर्घटनाएं असामान्य नहीं हैं. वर्ष 2015 में भी उत्तरी बंदरगाह शहर तियानजिन में विस्फोट में 173 लोग मारे गए थे.

Tags: China, China news in Hindi, Explosion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें