ताने सुनकर मह‍िला ने खड़ा कर लिया बिजनेस, 30 की उम्र में करोड़ों की माल‍िक, दूसरों को बता रही ट्रिक्‍स


जब भी हम कुछ नया करने की सोचते हैं तो तमाम तरह की बेड़ि‍यां आड़े आती हैं. चाहे जितना जुटा लें पैसे तो कम पड़ ही जाते हैं, ऊपर से लोगों के ताने. गलत जगह हाथ डाल दिया, चलेगा नहीं. कहां फंस रहे हो… आद‍ि आदि… यही सब बेल्‍ज‍ियम की एमी वेंडरपुट को भी सहना पड़ा. लेकिन सबको गलत साबित करते हुए उन्‍होंने एक बड़ा बिजनेस खड़ा कर लिया. आज महज 30 साल की उम्र में वह करोड़ों की माल‍िक हैं. वह नए नए बिजनेसमैन खड़े कर रही हैं. उन्‍हें अपने जैसा बना रही हैं. वह लोगों को बताती हैं कि पैसा कैसे कमाएं. उनके तीन टिप्‍स काफी मशहूर हैं.

एमी ने पिछले महीने दावा किया कि 27 साल की उम्र में ‘फास्टफॉरवर्डएमी’ नाम से उन्‍होंने जो पॉडकास्‍ट शुरू किया था, उसकी बदौलत उन्‍होंने लाखों रुपये कमाए. भले ही इस प्रोजेक्‍ट का लोगों ने भारी विरोध‍ किया और ताने सुनाए. लेकिन सबको गलत साबित कर दिया. उन्‍होंने टिकटॉक पर पहले दिन का वीडियो शेयर किया और लिखा, एक पल जब हम पहला पॉडकास्‍ट रिकॉर्ड कर रहे थे.हर कोई सोच रहा था कि यह बेवकूफी भरा काम है, लेकिन आज उसी की बदौलत मैं करोड़पत‍ि हूं. एली ने दूसरा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक मिल‍ियन डॉलर हवेली में इनडोर पूल में बैठी हुई नजर आ रही हैं. इस हवेली को उन्‍होंने अपने पैसों से खरीदा है, जो महज 3 साल में कमाए हैं. क्‍ल‍िप में वह पूरी हवेली दिखाती हैं, जिसे कोई देखकर दंग रह जाएगा. सोचने पर मजबूर हो जाएगा कि तीन साल की कमाई में इतना सबकुछ.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More