कौन है PCB के अगले चेयरमैन जका अशरफ? जिसने आते ही ठुकराया Asia cup का हाइब्रिड मॉडल, दिया ये बयान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पीसीबी के अगले संभावित अध्यक्ष बन सकते हैं जका अशरफ
जका अशरफ ने ठुकराया एशिया कप 2023 का हाइब्रिड मॉडल

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के होने वाले अगले चेयरमैन जका अशरफ ने आते ही एशिया कप 2023 के हाइब्रिड मॉडल को ठुकरा दिया है. उनका कहना है कि एशिया कप पाकिस्तान में ही होगा. इससे पहले वह साल 2011 में पीसीबी के चेयरमैन बने थे. फिर अगस्त साल 2012 में एशियन क्रिकेट काउंसिल के डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन बने थे.

जका अशरफ पकिस्तान पीपल्स पार्टी से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कॉलेज के दिनों से ही राजनीति की दुनिया में कदम रखा था. अशरफ ने अपनी पढ़ाई कैडेट कॉलेज पेटारो से पूरी की है. साल 2013 में अशरफ को इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैयरमैन पद से या कहकर हटा दिया था कि उनकी नियुक्ति अवैध तरीके से हुई है. उस समय नजाम सेठी एक्टिंग चेयरमैन के रूप में काम कर रहे थे. लेकिन 1 साल बाद अशरफ फिर से चैयरमैन पद के लिए चुने गए थे.

लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए नहीं खेला एक भी मैच, अब विदेशी लीग में 8 छक्के ठोक मचाया तहलका

क्यों हैं चर्चा में?
जका अशरफ अभी पीसीबी चेयरमैन नहीं बने है. लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स ने यह दावा किया है कि वह अगले चैयरमैन हो सकते हैं. जका अशरफ ने आते ही एशिया कप 2023 के हाइब्रिड मॉडल को ठुकरा दिया है. अशरफ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “पहली बात तो यह कि मैं एशिया कप के हाइब्रिड मॉडल को खारिज कर चुका हूं. मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं. अगर एशियन क्रिकेट काउंसिल ने यह फैसला किया है कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होना चाहिए तो यह यही होना चाहिए.

अगर जका अगले पीसीबी चेयरमैन बनते हैं तो एशिया कप का वेन्यू विवाद दोबारा खड़ा हो सकता है. वह अपनी बातों पर अडिग नजर आ रहे हैं. हालांकि, एसीसी के एक मेंबर ने यह साफ कह दिया है कि हाइब्रिड मॉडल में कोई भी बदलाव नहीं होगा. क्योंकि इसे एसीसी ने अब स्वीकार कर लिया है.

Tags: Asia cup, Pcb, PCB Chairman

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें