इन 7 क्राइम फिल्मों में लगा देसी तड़का, हॉलीवुड की सस्पेंस मूवीज हैं फेल, 4 फिल्में बुरी तरह उलझा देंगी दिमाग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


यहां हम आपको ऐसी 7 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर का देसी तड़का दिया गया है. इन फिल्मों को आप अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

इस क्रम में सबसे पहला नाम अभय देओल की ‘मनोरमा सिक्स फीट अंडर’ है. साल 2007 में यह फिल्म आई थी. फिल्म में सारिका, गुल पनाग और राइमा सेन जैसी दिग्गज एक्ट्रेस थीं. यह सस्पेंस से भरी फिल्म है. इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. (फिल्म पोस्टर) विजय वर्मा, तनिष्ठा चटर्जी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘मानसून शूटआउट’ एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म को अनि कुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. (फिल्म पोस्टर) ‘शैतान’ में गुलशन देवैया ने लीड रोल निभाया. यह रियल घटना पर आधारित फिल्म है. इसे बिजॉय नांबियार ने डायरेक्ट किया है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. केके मेनन, दीपक डोबरियाल, केके मेनन स्टारर ‘गुलाल’ साल 2009 में रिलीज हुई. फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था. फिल्म कास्ट, कॉलेज पॉलिटिक्स जैसे कई मुद्दे हैं. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं. ‘अ डेथ इन द गंज’ भी सस्पेंस और थ्रिलर वाली फिल्म है. फिल्म में विक्रांत मैसी, कल्की कोक्लां, रणवीर शौरी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार थे. फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फरहान अख्तर, अमिताभ बच्चन, नील नितिन मुकेश और अदिति राव हैदरी स्टारर ‘वजीर’ थ्रिलर फिल्म है. फिल्म को बिजॉय नांबियार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, श्वेता त्रिपाठी स्टारा सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म रात अकेली है डिजिटल रिलीज हुई. फिल्म कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है. फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें