
अखंड प्रताप सिंह/कानुपर. दुनिया भर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. भारत समेत पूरे विश्व भर में कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. कानपुर महानगर की बात की जाए तो यहां पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से हैं. कानपुर में कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसमें सबसे खास कार्यक्रम कानपुर की परशुराम वाटिका में आयोजित किया जा रहा है. यहां पर कई प्रतिमाएं लगाई गई हैं जो विभिन्न मुद्राओं में योग कर रही हैं इन्हीं को देखकर कानपुर वासी आज योग करेंगे.
महानगर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क स्थित परशुराम वाटिका में नगर निगम द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाने के लिए बड़ी बड़ी प्रतिमाएं लगाई गई है. जो विभिन्न मुद्राओं में योग कर रही है. इन प्रतिमाओं को देखकर ही आज लोग योग करेंगे. जानकारी के अनुसार, पहले ये कार्यक्रम आज सुबह शुरू होने वाला था, लेकिन बारिश के कारण इसका समय आगे बढ़ा दिया गया. अब यह कार्यक्रम 11 बज शुरू होगा.
सबसे खास सूर्य नमस्कार करती प्रतिमाएं
इन प्रतिमाओं में सबसे खास सूर्य नमस्कार की सभी मुद्राओं को दिखाया गया है. आपको बता दें कानपुर की परशुराम वाटिका में बड़ी संख्या में लोग सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं. जिसको देखते हुए नगर निगम द्वारा यह प्रतिमाएं लगाई गई हैं, ताकि लोग इन प्रतिमाओं को देखकर योग के प्रति जागरूक हों और इनको देखकर ही योग का अभ्यास करें.
तरह-तरह की योग की फोटो से सजाया गया
इसके साथ ही शहर की विभिन्न गलियों को तरह-तरह की योग की फोटो से सजाया गया है, जो रोडे कभी कूड़े और सीवर से ढकी रहती थीं आज उनको साफ सुथरा किया गया है. जहां पर बच्चे, बुजुर्ग, युवा सभी योग करेंगे. इसके साथ ही दीवारों पर तरह-तरह की योगा की फोटो बनाई गई हैं, ताकि लोग उन फोटो को देखकर योग करें.
.
Tags: Kanpur news, Latest hindi news, Local18, UP news
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 10:10 IST






