बूथ अभियान कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी को क्यों पसंद आया भोपाल, क्‍या है इसकी वजह?

हाइलाइट्स

भोपाल में बीजेपी का बूथ कैंपन कार्यक्रम
दस लाख बूथ कार्यकर्ता डिजिटली होंगे शामिल
पीएम नरेंद्र मोदी 27 जून को आएंगे भोपाल
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में होंगे शामिल

शैलेंद्र चौहान

भोपाल. भाजपा मिशन 2023 और 2024 के लिए अपने बड़े कैंपेन ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का आगाज मध्य प्रदेश से करने जा रही है. भारत के नक्शे के दिल में बसे मध्य प्रदेश के भोपाल में बूथ कैंपेन के सबसे बड़े आयोजन के पीछे बड़ी राजनीतिक वजह है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही देशभर के 10 लाख बूथ में एक साथ होने वाली डिजिटल रैली के लिए भोपाल को चुने जाने के लिए हामी भरी है. पीएम मोदी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में चुनिंदा ढाई हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इसमें प्रत्येक लोकसभा से 5 कार्यकर्ता शामिल होंगे. मध्य प्रदेश का भाजपा संगठन बूथ मैनेजमेंट में माहिर माना जाता रहा है.

भाजपा के संगठक रहे कुशाभाऊ ठाकरे ने ही सबसे पहले भाजपा में बूथ पर ज्यादा वोट के लिए जनता के बीच जाने वाली रणनीति पर काम शुरू किया था. पीएम मोदी खुद कभी भोपाल में संगठन की कमान संभाल चुके हैं. वे चुनाव में बूथ मैनेजमेंट पर जोर देते थे. भोपाल के भाजपा कार्यालय में रहते ही पीएम मोदी विधानसभा में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से जाकर मिलते थे. इस संपर्क और संवाद के जरिए भाजपा बूथ मैनेजमेंट के बूते ही सत्ता के शिखर पर पहुंची है.

27 जून को भोपाल आएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल बूथ कैंपन के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दिन भाजपा देश का सबसे अनूठा कैंपेन शुरू करने जा रही है. पीएम मोदी ने अमेरिका जाने से पहले मंगलवार को एक ट्वीट किया. इसमें लिखा है कि भोपाल में आयोजित मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम हमारी सकारात्मक राजनीति को एक नया संकल्प और एक नई शक्ति प्रदान करने वाला है. यह दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए समर्पित भाजपा के लाखों उर्जावान कार्यकर्ताओं से संवाद का साक्षी बनेगा.

कारगर साबित हुआ बूथ पैटर्न
मध्य प्रदेश और गुजरात में बूथ पेटर्न सेट करने के बाद भाजपा लगातार सत्ता में आई. प्रदेश में अभी 64 हजार बूथ है, जिनमें भाजपा ने चुनावी प्रबंधन के लिए बूथ प्रभारी से लेकर पन्ना प्रमुख तक नियुक्त कर दिए है. इन 64 हजार बूथ पर पीएम मोदी के संबोधन वाले दिन स्क्रीन लगाई जाएगी. इनमें बूथ के साथ ही लोगों को भी बूथ स्तर पर ही कार्यक्रम में जोड़ा जाएगा. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि मध्यप्रदेश बीजेपी का संगठन बूथ मैनेजमेंट में सबसे आगे रहा है. प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्य करने के कारण ही लगातार सरकार आई है.

कांग्रेस का तंज
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के बूथ अभियान का फेल होना तय है. इससे पहले भी मिस्ड कॉल मारकर सदस्य बनाने वाला अभियान असफल हो चुका है. पीएम नरेंद्र मोदी
भले ही बूथ मैनेजमेंट के लिए आ जाए, लेकिन सरकार कांग्रेस की ही बनेगी. कर्नाटक का नाटक यहां भी नहीं चलेगा.

Tags: Bhopal news, MP BJP, MP Congress, Mp news, MP politics, Pm narendra modi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More