60 सेकेंड की ‘रामायण’ 3 घंटे की ‘आदिपुरुष’ पर भारी, मोबाइल वर्जन हो रहा वायरल, लोग कर रहे रामानंद सागर को प्रणाम


मुंबई. ‘आदिपुरुष’ (Adipurush Controversy) पर हो रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक केस दर्ज हो रहे हैं वहीं, थिएटर्स में नाराज दर्शक उत्पात मचा रहे हैं. निर्देशक ओम राउत का धार्मिक कहानी के जरिए लोगों को लुभाने का दांव उल्टा पड़ता नजर आ रहा है. ‘आदिपुरुष’ की रिलीज ने लोगों के बीच एक बार फिर बीते दौर के हिट शो ‘रामायण’ (Ramayan) को चर्चित बना दिया है. रामानंद सागर (Ramanand Sagar) का यह शो 1987 में आया था और उस दौर में लोगों के दिलों में बस गया था. अब सोशल मीडिया पर ‘रामायण’ की एक शॉर्ट क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लोग ‘आदिपुरुष’ से बेहतर बता रहे हैं.

ओम राउत ने ‘आदिपुरुष’ से पहले इसके लिए खूब हाइप क्रिएट की थी. ऐसे में दर्शकों को लगने लगा था कि नए अंदाज में राम कथा देखने को मिलेगी. लेकिन जब फिल्म सामने आई तो लोगों को उम्मीद से बिल्कुल कुछ अलग देखने को मिला, जिसे दर्शका पचा नहीं पाए. किरदारों के लुक से लेकर डायलॉग तक लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर ‘रामायण’ की  60 सैकेंड की एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है. इसे लोग 3 घंटे की ‘आदिपुरुष’ से भारी बता रहे हैं.

Tags: Arun Govil, Deepika Chikhalia, Entertainment news., Prabhas, Ramayan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More