नारियल तेल के साथ इस सब्जी के रस को मिलाकर लगाएं, कुछ ही दिनों में काले दिखेंगे सफेद बाल, ग्रोथ भी होगी तेज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

नारियल तेल और प्याज का रस बालों के लिए बेहद फायदेमंद है.
इसे बालों पर लगाने से बाल काले और घने होते हैं.

Black Hair Tips: कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या को प्रीमेच्योर ग्रेइंग कहा जाता है. पोषक तत्वों की कमी के कारण आमतौर पर यह समस्या पैदा हो जाती है. आजकल बालों का सफेद होना बेहद आम हो गया है. कम उम्र के लोग भी इससे ग्रसित हो रहे हैं. कम उम्र में सफेद बालों के कारण लोगों को कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है. सफेद बाल के कारण क्लास या अन्य जगह दोस्तों के साथ होने पर कई बार मजाक जा कारण भी बनते हैं. बालों को काला करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. इसके लिए बाहर की केमिकल युक्त चीजें भी बालों में लगाते हैं जो इसके लिए बेहद नुकसानदेह साबित हो सकता है. हालांकि आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपना कर नेचुरली सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं.

घरेलू नुस्खे बालों को काला करने में बेहद फायदेमंद होते हैं. बाल और नारियल तेल भी बालों को काला करने और ग्रोथ के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं. इसका सही से उपयोग करने से बाल नेचुरली काले होते हैं. बालों को कालाकरने के लिए प्याज रस और नारियल तेल को मिक्स करके बालों में लगाना चाहिए. इससे बालों को कई फायदे मिलते हैं. आइए आपको इसके कुछ फायदे बताते हैं.

1.बालों की ग्रोथ बढ़ाए: प्याज का रस और नारियल तेल का कॉम्बिनेशन साथ लगाने से बेहद फायदा होता है. इसे लगाने से बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है. जिससे उनकी ग्रोथ अच्छी होती है.

इसे भी पढ़ें- रात में दूध की जगह पिएं यह ड्रिंक, तेजी से कम होगा वजन, बस इस तरह बनाएं, तत्काल होगा फायदा

2.बालों को करे काला: प्याज रस और नारियल तेल को साथ में लगाने से सफेद बालों से जल्दी निजात मिलती है. इससे बाल काले होते हैं. नारियल तेल बालों को प्रोटीन को हेल्दी रख बालों को सफेद होने से बचाता है.

3.बालों को मजबूत बनाए: अगर आपके बाल पतले और कमजोर होकर टूट रहे हैं तो आपको भी नारियल तेल और प्याज के रस को मिलाकर लगाना चाहिए. ये बालों को मजबूत बनाते हैं. जिससे बाल लंबे और घने बनते हैं.

इसे भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट पिएं इस पाउडर की चाय, पेट से निकाल देगा सारी गंदगी, वजन होगा कंट्रोल, 4 फायदे कर देंगे दंग

4.डैंड्रफ दूर करे. नारियल तेल और प्याज के रस को बालों पर लगाने से डैंड्रफ दूर होता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. जो डैंड्रफ से निजात दिलाते हैं. इसका सही से लाभ पाने के लिए इसे करीब 30 मिनट तक बालों में लगाकर रखें. उसके बाद शैंपू कर लें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags: Fashion, Hair Beauty tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें